इटावा- पंचायत चुनाव में मुलायम परिवार की बहू और लालू यादव की समधन मृदुला यादव ने दूसरी बार सैफई बीडीसी सीट से आज नामांकन किया. पच्चीस वर्षों से लगातार सैफ़ई परिवार का बना हुआ है कब्जा.

इटावा-सैफ़ई को ब्लॉक का दर्जा 1995 में मिला था. जिसके बाद सर्वप्रथम मुलायम सिंह यादव के बड़े भाई स्व० रत्न सिंह के पुत्र रणवीर सिंह इस ब्लॉक प्रमुख सीट पर काबिज हुए थे, यह सीट लगातार पच्चीस वर्षो से सैफ़ई परिवार के पास रही है. इस बार फिर से मुलायम के भतीजे स्व० रणवीर सिंह की पत्नी मृदला यादव ने सैफ़ई बीडीसी चुनाव लड़ने के लिए सैफ़ई में आज नामांकन किया.

राबड़ी की समधन ने सैफ़ई बीडीसी चुनाव के लिए नामांकन भरा

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी के दामाद मैनपुरी से पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव की मां और लालू,राबड़ी की समधन ने आज फिर सैफ़ई बीडीसी चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है. नामांकन दाखिल करने के समय लालू यादव के दामाद व पुत्री राजलक्ष्मी मृदला के साथ सैफ़ई ब्लॉक पर नामांकन करने पहुंचे थे. सैफ़ई ब्लॉक प्रमुख सीट पर हार जीत का कोई सवाल नहीं उठता, क्योंकि सबको भली भांति पता होता है, कि इस सीट पर मुलायम परिवार का कब्जा रहता है.

मुलायम सिंह यादव के परिवार का सदस्य ही ब्लॉक प्रमुख बनता रहा

मृदला यादव निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख है, और दूसरी बार फिर से चुनाव मैदान में उतरी है. कई मायनों से अहम मानी जाती है, सैफ़ई ब्लॉक की सीट बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव इसी सीट से जीतकर राजनीति में प्रवेश किया था, उसके बाद मैनपुरी से पूर्व सांसद और मुलायम के नाती तेज प्रताप सिंह भी इसी सीट को जीतकर राजनीति में प्रवेश किया था. इस सीट पर मुलायम सिंह यादव के परिवार का सदस्य ही ब्लॉक प्रमुख बनता रहा है.

मां मृदुला यादव ने संभाला ब्लॉक

सबसे पहले मुलायम सिंह के भतीजे स्व० रणवीर सिंह यादव ब्लॉक प्रमुख बने. उनके निधन के बाद पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह ब्लॉक प्रमुख बने. तेज प्रताप के मैनपुरी से सांसद निर्वाचित होने के बाद यह ब्लॉक उनकी मां मृदुला यादव ने संभाला. मृदुला ने सैफई क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या बीस से अपना नामांकन आज दाखिल किया है. इस दौरान मृदुला यादव के पुत्र पूर्व सांसद मैनपुरी तेज प्रताप यादव एवं उनकी पत्नी राजलक्ष्मी मौजूद रही.

यह भी पढ़े.

UP Panchayat Election 2021: तीसरे चरण के लिये बीजेपी ने 10 जिलों के पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों के नाम घोषित किये



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here