Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। नामांकन वापसी के दिन सोमवार को राज्यभर में कुल 95 दावेदारों ने अपने नामांकन वापस लिए जिसके बाद अब 70 सीटों के लिए कुल 632 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने राज्य में 21 जनवरी से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू की थी। 28 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख जबकि सोमवार 31 जनवरी का दिन नाम वापसी के लिए तय था।

नाम वापसी के दिन राज्य की सभी सीटों पर कुल 95 दावेदारों ने अपने अपने नामांकन वापस ले लिए जिससे अब कुल प्रत्याशियों की संख्या 632 रह गई है। राज्य में विधानसभा की 70 सीटों के लिए कुल 750 दावेदारों ने नामांकन कराए थे। जिसमें से 23 नामांकन जांच के दौरान खारिज कर दिए गए थे। 727 में से 95 दावेदारों की ओर से नाम वापस लिए जाने के बाद अब चुनाव मैदान में कुल 632 प्रत्याशी बच गए हैं।

देहरादून में सर्वाधिक 24 ने लिया नाम वापस
सोमवार को नाम वापसी के दिन देहरादून जिले में सर्वाधिक 24 दावेदारों ने नाम वापस लिए। इसके अलावा टिहरी जिले में पांच, नैनीताल में नौ , यूएस नगर में 13, अल्मोड़ा में छह, पिथौरागढ़ में तीन, बागेश्वर में तीन, चम्पावत में एक, हरिद्वार में 17, उत्तरकाशी में चार, पौड़ी में पांच, चमोली में तीन और रुद्रप्रयाग जिले में भी दो दावेदारों ने नाम वापस लिए हैं।

धर्मपुर सीट पर सबसे अधिक दावेदार
राज्य में नैनीताल जिले की नैनीताल सीट, पौडी की यमकेश्वर और टिहरी के देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम पांच – पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जबकि राज्य में देहरादून जिले की धर्मपुर विधानसभा सी पर सर्वाधिक 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

राज्य में मतदाताओं की स्थिति पर एक नजर
विधानसभा चुनावों के लिए राज्य में कुल 82 लाख 37 हजार 913 मतदाता है। जिसमें से 42 लाख 24 हजार 288 पुरुष जबकि 39 लाख 19 हजार 334 महिला मतदाता हैं। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य में कुल 93 हजार 964 हैं सर्विस वोटर हैं जबकि 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए राज्य में कुल 11 हजार 647 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार राज्य में पोलिंग बूथ की संख्या पिछली बार के मुकााबले बढ़ाई गई है।

किस जिले में कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में
देहरादून – 117
हरिद्वार – 110
यूएस नगर – 72
नैनीताल – 63
अल्मोडा -50
पौड़ी – 47
टिहरी -38
चमोली – 31
पिथौरागढ़ – 28
रुद्रप्रयाग -25
उत्तरकाशी – 23
बागेश्वर – 14
चम्पावत -14



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here