कर्नाटक में सड़क पर मगरमच्छ दिखने के बाद लोग दहशत में आ गये। मगरमच्छ के सड़क पर आने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक मगरमच्छ सड़क पर बेफिक्री से घूम रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि वो कई घरों के आसपास घूम रहा है। हालांकि, घर के दरवाजे बंद हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कर्नाटक के दांदेली को कोगिलबान गांव की है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि जब मगरमच्छ सड़क पर टहल रहा था तब अचानक एक कुत्ता उसके सामने आ जाता है। लेकिन मगरमच्छ को रास्ते में देखने के बाद यह कुत्ता वापस मुड़कर चला जाता है। उस वक्त मगरमच्छ भी कुत्ते पर ध्यान नहीं देता है और आगे बढ़ जाता है। बताया जा रहा है कि जब गांव वालों ने मगरमच्छ को उनके घर के आसपास देखा तो वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और उसे एक नदी में छोड़ दिया गया।
एक वन अधिकारी के अनुसार, पश्चिमी घाट क्षेत्र में भारी बारिश के कारण, नदियाों का पानी किनारे पर आ गया है, जिसमें काली नदी भी शामिल है। काली नदी कर्नाटक की सबसे बड़ी नदियों में से एक है और बड़ी संख्या में मगरमच्छों का घर है। इनमें से कई उत्तर कन्नड़ जिले के दांदेली के पर्यटन स्थल पर मंदिर के पास पाए जाते हैं। बताया जाता है कि अक्सर मगरमच्छ पानी से निकलकर बाहर सड़क पर आ जाते हैं।
#WATCH Karnataka | A crocodile found strolling through Kogilban village in Dandeli. Later, forest officials rescued the crocodile & released it into the river. pic.twitter.com/2DDk7JuOB8
मगरमच्छ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर डरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स मगरमच्छ के कई वीडियो क्लिप शेयर कर रहे हैं और एक दूसरे को उससे बचने की वॉर्निंग दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखने के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि उन्हें भी लाइफ में इतना ही कॉन्फिडेंस चाहिए जितना इस कुत्ते में है। तो वहीं कुछ लोग मगरमच्छ का भी मजाक उड़ा रहे हैं कि उसे देखकर कुत्ता भी नहीं डर रहा। कई लोग उसे शाकाहारी मगरमच्छ भी कह रहे हैं।







