चलती ट्रेन में चढ़ना और उतरना खतरनाक हो सकता है और जो इस बात को नहीं मानने वाले अक्सर हादसों में अपनी जान गंवा बैठते हैं, क्योंकि हर कोई इतना खुशकिस्मत नहीं होता कि मौत के मुंह से निकालने को कोई मसीहा ऐन मौके पर आ जाए। शुक्रवार को मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की जान जाते-जाते बची। दो आरपीएफ कर्मियों ने उसे मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया।

घटना स्टेशन पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन इस दौरान उसका पैर फिसल जाता है। वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में फंस जाता है। वह लगभग मौत के मुंह में जा चुका था। लेकिन उसी दौरान वहां मौजूद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के दो कर्मचारी दौड़कर उस शख्स को पकड़कर खींच लेते हैं।

हर साल कई लोगों की जिंदगी चलती ट्रेनों में चढ़ने और उतरने की वजह से चली जाती है। इसलिए गाड़ी के स्टेशन पर पूरी तरह रुके बिना कभी उतरने या चढ़ने की कोशिश ना करें। रेलवे की ओर से भी स्टेशनों पर यात्रियों की इस तरह की चेतावनी दी जाती है। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here