बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने सोमवार को अपना 55वां जन्मदिन दुबई में सेलिब्रेट किया. वह अपने परिवार के साथ दुबई में है और अपने परिवार के साथ आईपीएल को एन्जॉय कर रहे हैं और अपनी टीम को चीयर कर रहे हैं. शाहरुख खान को बर्थडे पर उनके दोस्तों, फैंस और फॉलोवर्स ने जन्मदिन की बधाई दी. इनके अलावा दुबई की बुर्ज खलीफा ने भी दुनिया के सबसे सुपरस्टार्स में से एक शाहरुख खान को खास अंदाज में बधाई दी.

दुबई स्थित बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान के अलग-अलग फिल्मी किरदार की स्क्रीनिंग कई गई. इसके बाद अंग्रेजी, अरबी और हिंदी में शाहरुख खान को शुभकामनाएं दी गई. बुर्ज खलीफा ने दुनिया की सबसे बड़ी इमारत हुई इस स्क्रीनिंग का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जारी किया और शाहरुख खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

यहां देखिए जगमगाते बुर्ज खलीफा का वीडियो-

बुर्ज खलीफा ने ट्वीट कर लिखा,”बॉलीवुड के बादशाह के जन्मदिन समारोह के मौके पर बुर्ज खलीफा जगमगाया! जन्मदिन की शुभकमानाएं शाहरुख खान. ” दुबई में इतना सम्मान मिलने पर शाहरुख खान ने खुशी जताई और इस स्क्रीनिंग के लिए अपने दोस्त और एम्मार के संस्थापक मोहम्मद अलबार, बुर्ज खलीफा और एम्मार दुबई का आभार व्यक्त किया.

यहां देखिए शाहरुख खान का ट्वीट-

बच्चे प्रभावित और खुश

शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा,”खुद को दुनिया की सब बड़ी और लंबी स्क्रीन पर देखकर बहुत खुश हूं. मेरे दोस्त मोहम्मद अलबार ने मेरी अगली फिल्म से पहले मुझे एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाया. बुर्ज खलीफा और एम्मार दुबाई आपका धन्यवाद और बहुत सारा प्यार. दुबई में मेरे अपने मेहमान होने के नाते… मेरे बच्चे बहुत प्रभावित हुए और मैं इसे प्यार कर रहा हूँ!”

ये भी पढ़ें-

मनीष मल्होत्रा ने डिज़ाइन की थी काजल अग्रवाल की पीली साड़ी, लॉकडाउन के बीच 25 दिन में हुई थी तैयार, जानें खासियत

Bigg Boss 14: कंटेस्टेंट के वोट से बेघर हुए निशांत मलखानी, कविता कौशिक को ऑडियंस ने दिखाया बाहर का रास्ता





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here