‘कॉर्डेलिया द इम्प्रेस’ क्रूज पर ड्रग्स की जब्ती के केस में अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे अर्यान खान (Aryan Khan) के साथ ही मुनमुन धमेचा (Munmun Dhamecha) भी गिरफ्तार हुई थीं। ऐसे में अब इस केस को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कि ये वीडियो एनसीबी ने शेयर किया है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि कैसे क्रूज से पकड़ी गई आरोपी मुनमुन धमीचा ने सैनिटरी पैड्स में ड्रग्स पिल को छिपाया था।

एनसीबी ने शेयर किया वीडियो!
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो को एनसीबी ने शेयर किया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि NCB ने बताया है कि यह मुनमुन के कमरे से सीजरिंग का वीडियो है और इसे क्रूज पर सर्चिंग के दौरान बनाया गया था। 28 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि सैनिटरी पैड्स के अंदर एक कागज की पुड़िया में ड्रग पिल छिपाई गई है। बता दें कि मुनमुन अभी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

कौन हैं मुनमुन धमेचा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनमुन एक मॉडल हैं और बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। बताया जा रहा है कि मुनमुन मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहने वाली हैं, लेकिन बीते लंबे वक्त से दिल्ली में रह रही हैं। वहीं अब मध्य प्रदेश में न वो खुद रहती हैं और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य। वहीं जो इंस्टाग्राम अकाउंट मुनमुन का बताया जा रहा है उस पर उनकी पार्टी करते हुए कई फोटोज मौजूद हैं। इसके साथ ही कुछ तस्वीरों में सेलेब्स भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here