सोशल मीडिया पर अक्सर कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शेयर किया है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर कर केंद्रीय मंत्री ने लोगों से अपील की है कि वो अपनी बच्चियों को पढ़ाने-लिखाने पर विशेष ध्यान दें। जो वीडियो स्मृति ईरानी ने शेयर किया है वो एक ऐनिमेटेड वीडियो है। 

इस वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की मायूस चेहरा बनाई हुई है और उसके हाथ में झाड़ू है। वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि लड़की की आंखों में आंसू भी हैं। लड़की ने काफी फटे-पुराने कपड़े पहने हैं। इसके बाद वीडियो में नजर आता है कि इस लड़की की आंसू को पोछा जाता है उसे स्कूल की ड्रेस पहनाई जाती है और उसका चेहरा खिल उठता है। लड़की के हाथ में किताब पकड़ाई जाती है और फिर उसका चेहरा खिल उठता है। इसके साथ ही उसे तितलियों की तरह पंख लग जाते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में मशहूर फिल्म रोजा का एक बेहद ही चर्चित ‘गाना दिल ये छोटा सा चल रहा होता है।’

समाज में बेटियों को शिक्षित करने का संदेश दे रहे इस वीडियो को शेयर करते हुए केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि ‘अपनी बेटियों को उड़ने के लिए पंख दीजिए। #BetiBachaoBetiPadhao..’ यह वीडियो मूल रूप से बोहरा सिस्टर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया था। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने इस क्यूट वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि यह बहुत जरुरी है। कई यूजर्स ने इस वीडियो की जमकर तारीफ भी की है।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here