जर्मनी की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen लंबे समय से डीजलगेट मामले के चलते खासी सुर्खियों में रही है अब इस विवाद से उबरने के बाद कंपनी एक बार फिर से वापसी करने की तैयारी कर रही है। फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया अब यहां के बाजार में दिवाली से पहले अपनी नई एसयूवी Volkswagen Taigun को लॉन्च कर बड़ा दांव खेलने की सोच रही है। 

कंपनी ने पिछले साल 2020 में भारतीय बाजार में अपने 2.0 प्लान के तहत दो मॉडलों को लॉन्च किया था और इस दौरान कंपनी ने तकरीबन 1 बिलियन यूरो का निवेश किया था। बीते साल कंपनी ने अपनी 5 सीटर एसयूवी T-Roc और Tiguan AllSpace को लॉन्च किया था। तकरीबन 20 लाख रुपये वाली T-Roc लॉन्च के महज दो महीनों के भीतर ही सोल्ड आउट हो गई थी। 

अब इन एसयूवी की शानदार सफलता के बाद कंपनी इस साल के लिए बड़ी तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस साल त्योहारी मौसम के मौके पर दिवाली के पहले अपनी नई एसयूवी Taigun को लॉन्च करेगी। इस एसयूवी की कीमत कम होगी लेकिन कंपनी इसमें सभी एडवांस फीचर्स को शामिल करेगी। बाजार में आने के बाद ये एसयूवी मुख्य रूप से Hyundai Creta जैसे मॉडलों को टक्कर देगी। 

डिजाइन: कंपनी ने नई Taigun को एक पारंपरिक और कन्वेंसनल डिजाइन दिया है और इसे फॉक्सवैगन ग्रुप के खास MQB प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसका नोज ग्रिल काफी हद तक इसकी बड़ी बहन Tiguan से मेल खाता है। इसमें दिए गए हाई माउंटेड हेडलाइट्स और एसयूवी के चारों तरह होरिजोंटल लाइंस दिए गए हैं, जो कि इसे काफी आकर्षक बनाते हैं। 

तकरीबन 4.2 मीटर लंबी ये एसयूवी साइज में बहुत बड़ी तो नहीं है लेकिन इसके भीतर आपको बेहतर और पर्याप्त स्पेस मिलता है। इसका व्हीलबेस क्रेटा और सेल्टॉस से ज्यादा है। इसके अलावा इसमें उंची सीटिंग पोजिशन भी दी गई है, वहीं कार के भीतर बेहतर लेगरूम भी मिलता है। बताया जा रहा है कि इसके टॉप वैरिएंट्स में पावर्ड फ्रंट सीट्स भी दिया जा सकता है। 

volkswagen taigun

मिलेंगे ये खास फीचर्स: जानकारी के अनुसार कंपनी नई Taigun में मल्टी लेयर्ड डैशबोर्ड देगी, इसके अलावा इस एसयूवी में 10 इंच का ट्चस्क्रिन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया जाएगा। कंपनी इसमें हाई क्वॉलिटी फ्लैट स्टीयरिंग व्हील का इस्तेमाल कर रही है। पैनारोमिक सनरूफ, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC), वायरलेस चार्जिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) जैसे फीचर्स इसे और भी बेहतर बनाते हैं। 

इंजन क्षमता: Volkswagen Taigun को कंपनी दो पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतार सकती है। इसके एक वैरिएंट में कंपनी 1.0 लीटर की क्षमता का TSI पेट्रोल इंजन का प्रयोग करेगी, जो कि 110hp की पावर जेनरेट करता है। यही इंजन आपको वेंटो और पोलो में भी देखने को मिलता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। वहीं दूसरे वैरिएंट में कंपनी 1.5 लीटर की क्षमता का TSI इंजन प्रयोग कर सकती है जो कि 150hp की पावर जेनरेट करता है। 

कब होगी लॉन्च और क्या होगी कीमत: इस एसयूवी को इसी साल दिवाली के पहले बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि लॉन्च से पहले इस एसयूवी की कीमत के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन जानकारों का मानना है कि कंपनी इसे 10 से 18 लाख रुपये के बीच में बाजार में उतार सकती है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here