Trending Video In Hindi: सोशल मीडिया पर दिव्यांग लोगों के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें उन्हें अपनी मुश्किलों से लड़ते देखा जा सकता है. जिससे और भी दूसरे दिव्यांग व्यक्तियों के साथ ही नॉर्मल लोग भी इंस्पायर होते नजर आते हैं. आमतौर पर वह दिव्यांग युवक जो पैरों से चलने में असमर्थ होते हैं. वह आउटडोर गेम को खेलने में सहज नहीं हो पाते हैं. ऐसे में वह अपने सपने को नहीं जी पाते, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती है.

फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होता दिख रहा है. जिसे देख कई दिव्यांग यूजर्स काफी इंस्पायर हो रहे हैं. वहीं कई यूजर्स इसे देख दांतों तले उंगलियां भी दबा रहे हैं. वीडियो में एक दिव्यांग शख्स को उसका सबसे मनपसंदीदा खेल फुटबॉल खेलते देखा जा सकता है. जिसे देख यूजर्स काफी हैरान हो रहे हैं. वहीं फुटबॉल खेल रहे दिव्यांग शख्स की हिम्मत और जिंदादिली को देख हर कोई हैरान हो गया है.


वीडियो में एक शख्स को कुर्सी पर बैठे एक दिव्यांग शख्स के साथ फुटबॉल खेलते देखा जा सकता है. वीडियो में पहला शख्स जहां अपने पैरों से फुटबॉल को किक कर रहा है तो दिव्यांग शख्स कुर्सी पर बैठ कर फुटबॉल को कुर्सी के पैरों से किक कर फुटबॉल को एंजॉय कर रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

फिलहाल खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. जिस पर कई यूजर्स कमेंट कर अपने हैरान होने वाले रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं कई यूजर्स दिव्यांग शख्स से काफी प्रेरित हो रहे हैं. वह दिव्यांग शख्स की सराहना करते हुए उसकी जिंदादिली और हिम्मत को सलाम भी कर रहे हैं. वहीं कई दिव्यांग शख्स इस वीडियो को देख खुद को मोटीवेट भी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Watch: अनोखा जुगाड़ लगाकर पूल गेम खेलते दिखे बच्चे, अभिनेता अनुपम खेर भी हुए प्रभावित

Watch: कैमरा को चुरा कर आसमान में उड़ा तोता, कैप्चर हुआ शानदार नजारा 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here