भारत की शादियों अगर हंसी-मजाक न हों तो शादियां फीकी रह जाती है। लेकिन अगर मजाक हद से ज्यादा बढ़ जाए तो वह मुसीबत भी बन जाता है। शादियों में सबसे मजेदार समय होता है वरमाला का, जब सभी लोगों के ध्यान का केंद्र होते हैं, दूल्हा और दुल्हन। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ। असल में वरमाला के स्टेज में जोड़े को बधाई देने आए दोस्तों ने दुल्हन के साथ कुछ ऐसा मजाक किया कि उसने शर्म के मारे मुंह ही फेर लिया।
यहां देखें वीडियो:
वीडियो देखा जा सकता है कि दूल्हे का एक दोस्ट दुल्हन के लिए एक तोहफा लेकर आया है और उसे खोलकर दूल्हन के देता है। लेकिन जैसे ही लड़का तोहफे को पूरी तरीके से खोलकर दुल्हन को देता है तो दुल्हन तोहफा लेने के बजाय अपन मुंह फेर लेती है। तोहफे में बच्चे को दूध पिलाने की बोतल होती है जिसे देखकर दुल्हन शर्मिंदा हो जाती है।
वीडियो को निरंजन महापात्रा नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर किया है।कल ही शेयर किया गया यह वीडियो वायरल हो रहा है और इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘बैड जोक’, जबकि दूसरे ने कमेंट किया, ‘बकवास। इस बीच, कई अन्य लोगों ने वीडियो को मजाकिया पाया और कमेंट बॉक्स में हंसी के इमोजी डाले।







