आसनसोल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि ममता देश के संविधान से ऊपर खुद को समझती हैं और दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने केंद्रीय बलों और सेना तक को ‘‘बदनाम’’ किया और राजनीति के लिए झूठे आरोप लगाए. चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने दावा किया कि दो मई को पश्चिम बंगाल की जनता उन्हें ‘‘भूतपूर्व मुख्यमंत्री’’ का प्रमाण पत्र देने वाली है.

नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की कई बैठकों से ममता बनर्जी की अनुपस्थिति को भी मुद्दा बनाया. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘दीदी’’ अपने अहंकार में इतनी बड़ी हो गई है की हर कोई उन्हें अपने आगे छोटा दिखता है. उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने अनेक बार अनेक विषयों पर बात करने के लिए बैठकें बुलाई है लेकिन दीदी कोई न कोई कारण बताकर इन बैठकों में नहीं आती हैं. कोरोना वायरस को लेकर बुलाई गई पिछली दो बैठकों में बाकी मुख्यमंत्री आए, लेकिन दीदी नहीं आईं.’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममदा बनर्जी पर साधा निशानाा

उन्होंने कहा यही नहीं, नीति आयोग की संचालन परिषद और गंगा की सफाई के लिए बुलाई गई बैठकों में भी दीदी का दर्शन नहीं हुआ. एक दो बार ना आने तो समझ में आता है, लेकिन दीदी ने यही तरीका बना लिया है. दीदी बंगाल के लोगों के लिए कुछ देर का समय नहीं निकाल पाती हैं. यह उन्हें समय की बर्बादी लगता है. प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्रीय दल जब जांच में सहयोग या फिर भ्रष्टाचार के मामलों के लिए राज्य में आते हैं तो उन्हें रोकने के लिए मुख्यमंत्री पूरा जोर लगा देती हैं जबकि अपने तोलाबाजों को कोरोना के दौरान भेजे गए राशन को लूटने की खुली छूट देती हैं.

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘दीदी, केंद्रीय वाहिनी ही नहीं, सेना तक को बदनाम करती हैं और राजनीति के लिए झूठे आरोप लगाती हैं. दीदी खुद को देश के संविधान से ऊपर समझती हैं. उनकी आंखों पर अहंकार का पर्दा चढ़ा हुआ है.’’मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित राजनीतिक हत्या के मामलों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की राजनीति सिर्फ विरोध और गतिरोध तक सीमित नहीं है बल्कि ‘‘प्रतिशोध की खतरनाक सीमा’’ को भी पार कर गई है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कूचबिहार के सीतलकूची से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के बीच एक बातचीत का कथित ऑडियो क्लीप का भी प्रधानमंत्री ने जिक्र किया. प्रधानमंत्री ने लाशों पर भी राजनीति करने का आरोप लगाया,.

देश के संविधान से ऊपर खुद को समझती हैं दीदी- मोदी

उन्होंने कहा, ‘‘दीदी, वोटबैंक के लिए कहां तक जाएंगी आप? सच्चाई ये है कि दीदी ने कूचबिहार में मारे गए लोगों की मृत्यु से भी अपना सियासी फायदा करने की सोची. शवों पर राजनीति करने की दीदी को बहुत पुरानी आदत है.’’ आपको बता दें कि बीजेपी की तरफ से शुक्रवार को कथित ऑडियो क्लिप जारी किए जाने के बाद राज्य की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. तृणमूल कांग्रेस ने ऑडियो क्लिप को ‘‘फर्जी’’ करार दिया और कहा कि इस तरह की कभी कोई बात नहीं हुई. बहरहाल, प्रधानमंत्री ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोगों में ममता बनर्जी के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है और दो मई को दीदी की सरकार का जाना पक्का है. 

Coronavirus: जानिए कोविड-19 वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में क्या खाना-पीना चाहिए

नवीन पटनायक ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, खुले बाजार में कोविड वैक्सीन बिक्री की मंजूरी देने की अपील की



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here