राजस्थानः भारी बारिश के बाद माही डैम से पानी छोड़ा गया जिस वजह से बांसवाड़ा के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
#WATCH Banswara: Several areas in Chhoti Sarwan have been flooded after water from Mahi dam was released following… https://t.co/xjywYNKgnX
— ANI (@ANI) 1598774181000
मध्य प्रदेश: इंडियन एयरफोर्स ने छिंदवाड़ा के बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू किया। विडियो कल यानी 29 अगस्त का है।
#WATCH Madhya Pradesh: Indian Air Force airlifted and rescued villagers stranded in flood-affected areas of Chhindw… https://t.co/zMGqreJW3f
— ANI (@ANI) 1598771372000
जयपुर, दौसा, भीलवाड़ा, पाली, सवाईमाधोपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जालौर, सिरोही, बाड़मेर, झालावाड़ जिलों और आसपास के इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है: मौसम विभाग
दिल्ली के ओल्ड यमुना ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर आज सुबह 8 बजे 203.98 मीटर था।
The water level of Yamuna River recorded at Delhi's Old Yamuna Bridge was 203.98 metres at 8 am today. (File pic) https://t.co/uQv9xJwb3S
— ANI (@ANI) 1598762737000
मध्य प्रदेश: भारतीय वायु सेना ने सीहोर में सोमलवाड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को एयरलिफ्ट किया।
#WATCH Madhya Pradesh: People airlifted and rescued from flood-affected areas of Somalwada in Sehore by Indian Air… https://t.co/PUEQ8xLv1g
— ANI (@ANI) 1598762703000
राज्य में बाढ़ के हालातों की समीक्षा करने के लिए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan has called for a high-level meeting over flood situation in the state, toda… https://t.co/vrSIUH56E1
— ANI (@ANI) 1598762312000
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा, पूरे दिन मौसम के अनुकूल रहने से हवाओं के चलने की संभावना है। आईएमडी के वैज्ञानिकों ने कहा कि दिल्ली में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है जिससे पारा भी नीचे आ सकता है।
राजधानी दिल्ली का मौसम आज भी खुशगवार रहने वाला है। शनिवार को कुछ देर के लिए जरूर बादल आए लेकिन बारिश नहीं हुई। जिसकी वजह से दिल्ली के लोगों का ह्यूमिडिटी (मौसम में नमी) का सामना करना पड़ा। मौसम में नमी की वजह से लोग पसीने-पसीने हो गए।
मध्य प्रदेशः इलाके में भारी बारिश की वजह से आष्टा में बीती रात एक बिल्डिंग ढह गई जिसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Madhya Pradesh: One dead and three injured after a building collapsed in Ashta last night, following heavy rainfall… https://t.co/kMY1hFBThb
— ANI (@ANI) 1598758846000
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पीएम नरेन्द्र मोदी से बात करके उन्हें राज्य में बाढ़ के हालात से अवगत कराया।
एमपी में भारी बारिश की वजह से 17 से ज्यादा जिलों में बाढ़ की स्थिति है। प्रदेश के सभी प्रमुख बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। 47 साल बाद नर्मदा भी होशंगाबाद में उफान पर है। किनारे को लांघ कर पानी शहर में घुस गया है। लोगों की मदद के लिए होशंगाबाद में सेना उतारनी पड़ी है। वहीं, राजधानी भोपाल में भी बारिश से हालात खराब हैं। राजधानी के सबसे बड़े कोविड अस्पातल में चिरायु में पानी घुस गया है।
मध्य प्रदेश के शाजापुर में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं जिससे जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
Madhya Pradesh: Flood like situation in Shajapur following heavy rainfall in the region; normal life disrupted. https://t.co/eRMnRUe4JJ
— ANI (@ANI) 1598755956000
दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। (स्काई मेट)
पूर्वोत्तर भारत, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, कोंकण गोवा, उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मेघालय और तटीय कर्नाटक में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। (स्काई मेट)
अगले कुछ घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी और मध्य भागों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। (स्काई मेट)
नमस्ते, नवभारत टाइम्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अपने इस लाइव ब्लॉग में हम आपके लिए मौसम से जुड़ा हर अपडेट लेकर आते हैं। तो बने रहिए हमारे साथ…







