Sat, 20 Jun 2020 08:02:57 (IST)
मौसम LIVE: दिल्ली में झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से राहत
देश के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून ने अपनी दस्तक दे दी है। राजधानी दिल्ली में मॉनसून अभी पहुंचा नहीं है लेकिन आज सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है और लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ….
New Update
दिल्ली में आज तड़के हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। यह नजारा राजपथ का है।
#WATCH Weather change in Delhi; Rain lashes parts of the national capital. Visuals from Rajpath. https://t.co/QtFccr1S83
— ANI (@ANI) 1592610855000
आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में मॉनसून 25 जून को दस्तक दे सकता है।
आज हुई झमाझम बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। तस्वीरें दिल्ली के मंडी हाउस की हैं।
आज सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश ने जहां एक तरफ मौसम सुहाना कर दिया तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को गर्मी से भी राहत दिलाई है।
राजधानी दिल्ली में मॉनसून अभी पहुंचा नहीं है लेकिन आज सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया है।
देश के ज्यादातर हिस्सों में मॉनसून ने अपनी दस्तक दे दी है और वहां लगातार बारिश हो रही है।
नमस्ते, नवभारत टाइम्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अपने इस ब्लॉग में हम आपके लिए मौसम से जुड़ा हर अपडेट लेकर आते हैं। तो बने रहिए हमारे साथ…







