ये गाड़ियां कुल्लू में जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए जा रही थीं।
हिमाचल प्रदेशः मंडी जिले के हनोगी मंदिर के पास आज सुबह तीन गाड़ियां भूस्खलन की चपेट में आ गईं। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।
अगले तीन घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, रायबरेली, कन्नौज, अयोध्या जिलों और आसपास के इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर आसमानी बिजली गिरने की आशंका भी है।
Rain/thundershowers and lightning very likely during next 3 hours (valid up to 10:20 am) at isolated places over Lu… https://t.co/XwHsVgLCqG
— ANI UP (@ANINewsUP) 1597371945000
अगले दो घंटे के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
Light rainfall would occur at isolated places over and adjoining areas of Delhi during the next 2 hours: India Mete… https://t.co/eeJMZpqXl2
— ANI (@ANI) 1597369646000
महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, पालघर और रत्नागिरि में भारी से बहुत भारी होने की संभावना है।
Heavy rainfall is very likely to occur at isolated places in Mumbai, Thane, Palghar and heavy to very heavy rainfal… https://t.co/HIoaEeUvQS
— ANI (@ANI) 1597368678000
आंतरिक कर्नाटक में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में मौसम लगभग शुष्क रहने की उम्मीद है। (स्काई मेट)
बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, उत्तरी ओडिशा, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और शेष पूर्वोत्तर भारत में भी मॉनसून सक्रिय बना रहेगा जिससे इन भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। (स्काई मेट)
अगले कुछ घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मॉनसून सक्रिय रहेगा और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। (स्काई मेट)
नमस्ते, नवभारत टाइम्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अपने इस लाइव ब्लॉग में हम आपके लिए मौसम से जुड़ा हर अपडेट लेकर आते हैं। तो बने रहिए हमारे साथ…







