Edited By Aishwary Rai | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

सांकेतिक तस्वीर
हाइलाइट्स

  • उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बढ़े तापमान से हाल हुआ बेहाल
  • आगरा, झांसी में पारा 46 डिग्री के पार, बांदा, नोएडा में गर्मी
  • अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना, बारिश के लिए इंतजार

लखनऊ

एक तो कोरोना की दहशत और अब आसमान से भी आग बरसने लगी है। उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाके भयंकर गर्मी से जूझ रहे हैं। यहां आगरा और झांसी सबसे गर्म इलाके रहे, जहां पर तापमान 46 डिग्री को पार कर गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार से पांच दिन तक लू चलने की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश में आगरा और झांसी के अलावा बांदा, अलीगढ़, प्रयागराज में भी पारा चढ़ गया है। मई के अंतिम सप्ताह में आसमान से आग बरस रही है। हालांकि लॉकडाउन की वजह से लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं। लेकिन जरूरी काम से बाहर जा रहे लोगों को गर्मी का प्रकोप झोलना पड़ रहा है, खासकर दोपहिया गाड़ियों पर निकले लोगों को। घर के अंदर भी उमस और गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। आइए देखते हैं यूपी के 10 सबसे अधिक गर्म रहे शहरों का तापमान का क्या है हाल-

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस)
आगरा 46.1
झांसी 46.1
बांदा 44.8
अलीगढ़ 44.2
प्रयागराज 42.0
गाजियाबाद 42.0
नोएडा 42.0
अमेठी 42.0
शाहजहांपुर 42.0
मेरठ 41.6
कानपुर 41.4
वाराणसी 41.0

राजस्‍थान के चुरू और गंगानगर देश के सबसे गर्म इलाके रहे, जहां तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अगले 4-5 दिनों तक लू चलने की संभावना है। मैक्सिमम टेम्‍प्रेचर 47 डिग्री से ऊपर जाने भी गंभीर लू के हालात बनते हैं। राजस्थान की तरफ से धूल भरी हवाएं भी आएंगी। बारिश के लिए कम से कम हफ्ते भर और इंतजार करना पड़ सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here