बंगाल में संग्रामः आंसू गैस, पत्थर, लाठीचार्ज… ममता पर BJP के हल्ला बोल का विडियो देखिए
बंगाल में संग्रामः आंसू गैस, पत्थर, लाठीचार्ज… ममता पर BJP के हल्ला बोल का विडियो देखिए
बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्याओं के खिलाफ था प्रदर्शन
बीजेपी यह प्रदर्शन राज्य में लगातार हो रहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ है। इस आंदोलन को ‘नबन्ना चलो‘ नाम दिया गया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की गुरुवार को चार प्रमुख रैलियां निकल रही हैं। चार रैलियों में से तीन रैलियां अकेले बंगाल की राजधानी कोलकाता में निकाली जा रही हैं। एक रैली हावड़ा के सिबपुर से सचिवालय तक निकल रही थी।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तैनात की गई फोर्स
भाजपा के नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर उतर आए। शांति मार्च शुरू हुआ लेकिन उन्हें रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई।
कोलकाता में हिंसक हुआ बीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दौड़ा-दौड़कर पीटा
सड़कें की गईं ब्लॉक, बंद हुआ सचिवालय
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई। पूरी तरह से सड़कें ब्लॉक कर दी गईं। मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई। हावड़ा का सचिवालय दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि इस मामले में ममता सरकार का कहना है कि सचिवालय में सैनिटेशन का काम हो रहा है, जिसके चलते उसे बंद किया गया है।
सड़के हुई बंद तो नदी के रास्ते पहुंचे कार्यकर्ता
ममता सरकार ने प्रदर्शनकारियों के लिए सड़कें बंद करा दीं। सड़कों पर बैरिकेडिंग लगा दी गई तो बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता नदी के रास्ते नावों से प्रदर्शनस्थल तक पहुंचे।
बंगाल में बवाल, BJP वर्कर्स पर लाठीचार्ज, देखें वीडियो
‘नबन्ना चलो’ पर बंगाल में बवाल, BJP वर्कर्स पर लाठीचार्ज, देखें वीडियो
कार्यकर्ताओं पर छोड़े गए आंसू गैस के गोले
प्रदर्शन कर रहे भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। भाजपा का आरोप है कि जबरन कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाकर उन्हें पीटा गया। उनके ऊपर आंसू गैस के गोली छोड़े गए। कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस पर तोड़फोड़ और आगजनी का आरोप
बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान अचानक आगजनी और तोड़फोड़ हुई। बीजेप नेता लॉकेट चटर्जी का आरोप है कि भाजपा का बदनाम करने के लिए पुलिस ने ही गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उन्होंने यह तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की और आरोप लगाया कि पुलिसवालों ने इस तरह गाड़ियों को तोड़ा। बीजेपी शांति से प्रदर्शन कर रही थी।
‘क्या ममता पर लागू नहीं होते नियम?’
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बीच सड़क पर बैठकर धरना देने लगे। बिना मास्क के पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के सवाल पर बीजेपी नेता कैलीश विजयवर्गीय ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मास्क पहने हुए हैं। क्या नियम केवल हमारे लिए हैं? ममता जी हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन करती हैं, और हमें सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया जा रहा है। क्या उनके लिए यह नियम लागू नहीं होते?







