फ्रेंड्स और फैमिली से कनेक्ट रहने के लिए WhatsApp दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स का पसंदीदा इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप है। ऐप में कंपनी चैटिंग और फोटो-वीडियो शेयरिंग के साथ वॉइस व वीडियो कॉलिंग भी ऑफर करती है। वॉट्सऐप के इन फीचर्स का मजा ग्रुप चैटिंग में काफी बढ़ जाता है। अगर आप फ्रेंड्स या अपनी फैमिली के किसी ग्रुप में ऐड हैं, तो आप एक साथ कई लोगों से चैटिंग के अलावा वॉइस और वीडियो कॉल पर भी कनेक्ट हो सकते हैं। 

वॉट्सऐप ग्रुप के जहां अपने फायदे हैं, वहीं दूसरी तरफ कभी-कभी किसी ग्रुप में ऐड होना हमारे लिए काफी इरिटेटिंग भी हो जाता है। अक्सर ऐसे मौके आते हैं, जब हमें कोई बिना हमारी मर्जी किसी फालतू ग्रुप में ऐड कर लेता है। अगर आप भी फालतू के ग्रुप में ऐड किए जाने से परेशान हैं, तो हम आपकी मदद करने वाले हैं। यहां हम आपको वॉट्सऐप की खास ट्रिक के बारे में बता रहें हैं, जिसकी मदद से आप यह तय कर सकेंगे कि आपको वॉट्सऐप ग्रुप में कौन ऐड कर सकता है और कौन नहीं।  

यूजर्स को मिलते हैं तीन ऑप्शन 
वॉट्सऐप ग्रुप में ऐड करने को लेकर कंपनी यूजर तो तीन ऑप्शन देती है। इन ऑप्शन के नाम- ‘Everyone’, ‘My Contacts’ और ‘My Contacts Except’ हैं। ऐंड्रॉयड में इस सेटिंग को अकाउंट के अंदर जाकर प्रिवेसी सेक्शन में दिए गए ग्रुप ऑप्शन पर टैप करके ऐक्सेस किया जा सकता है। वहीं, आईफोन में भी इस सेटिंग को अकाउंट में दिए गए प्रिवेसी सेक्शन में जाकर ऐक्सेस किया जा सकता है। 

Everyone में हर कोई कर सकेगा ऐड
अगर आपने वॉट्सऐप ग्रुप सेटिंग्स में जाकर इस ऑप्शन को सिलेक्ट किया है, तो आपको कोई भी बिना आपकी मर्जी किसी भी ग्रुप में ऐड कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Lava Probuds 2 TWS इयरबड्स लॉन्च, दमदार ऑडियो क्वॉलिटी के साथ मिलेगी शानदार बैटरी लाइफ

My Contacts
अगर आप चाहते हैं कि आपको वॉट्सऐप ग्रुप में केवल वही लोग ऐड करें जो आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में हैं, तो इस ऑप्शन को सिलेक्ट करें। वहीं, अगर आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट के बाहर का कोई ग्रुप ऐडमिन आपको ऐड करना चाहेगा तो उसे ऑटोमैटिकली नोटिफिकेशन मिलेगा कि वह आपको ऐड नहीं कर सकता। ऐसे में उस ऐडमिन को इंडिविजुअल चैट में Invite to Group ऑप्शन की मदद से आपको प्राइवेट ग्रुप इन्वाइट भेजना पड़ेगा। इस इन्वाइट को ऐक्सेप्ट करने के लिए आपके पास तीन दिन का समय रहेगा।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio रेस में फिर सबसे आगे, एयरटेल छूटी पीछे और वोडाफोन को तगड़ा झटका

My Contacts Except
इस ऑप्शन मदद से आप अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट में उन लोगों को ब्लॉक कर सकते हैं, जिनके द्वारा आप किसी ग्रुप में ऐड नहीं होना चाहते। ऐसे में अगर ब्लॉक किया गया कोई ग्रुप ऐडमिन आपको ऐड करने की कोशिश करेगा, तो उसे भी वॉट्सऐप की तरफ से यही नोटिफिकेशन मिलेगा कि वह आपको ऐड नहीं कर सकता है। इसके बाद भी अगर वह आपको ग्रुप में ऐड करना चाहता है, तो उसे आपको प्राइवेट ग्रुप इन्वाइट भेजना होगा।  



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here