#Shivsena# Maharashtra Politics#Maha BJP# NCP# Congress# Maha Vikas Aghari#CM EKnath Shinde# Supreme Court#
कुछ सालों पहले शरद यादव जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुआ करते थे। लेकिन पार्टी के ही कुछ दिग्गज नेताओं ने उनके खिलाफ साजिश कर उन्हें पार्टी से ही बाहर कर दिया था। आजा हालात यह हैं कि वो राजद के नेता बन कर रह गये हैं। वर्तमान में बिहार के सीएम नितीश कुमार और उनके कुछ विश्वसनीय नेताओं ने पार्टी के ही अध्यक्ष शरद यादव को पार्टी से बर्खास्त कर उनकी बनायी पार्टी से बाहर फेंक दिया। ऐसा ही कुछ हाल महाराष्ट्र की राजनीति में देखा जा रहा है। वहां भी 56 साल पुरानी पार्टी शिवसेना का हाल जनता दल यू जैसा होता दिख रहा है। वहां भी शिवसेना के अंदर भितरघात देखने को मिला है। पार्टी के ही नेता और उनके समर्थकों ने साजिश रच उद्धव ठाकरे सरकार को गिरवाया और शिवसेना को हथियाने का कुचक्र रच दिया है। उद्धव ठाकरे और उनके समर्थक शिवसेना पर कायम रहने का अथक प्रयास कर रहे हैं।
महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल आ चुका है। शिवसेना के अंदर फूट पड़ चुकी है। उद्धव ठाकरे को उनके ही करीबी नेता और सरकार में रहे मंत्री एकनाथ शिंदे ने पटखनी दी है। शिंदे वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं। पिछले माह के अंत में एकनाथ शिंदे ने भाजपा की मदद से शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार को गिराने की साजिश रची और उसमे वो सफल भी रहे। शिंदे ने शिवसेना के 40 विधायकों को तोड़ कर अपने समर्थन में कर लिया। उसके बाद बीजेपी से गठबंधन कर सरकार भी बना ली। बीजेपी 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में शिवसेना के साथ मिलकर लड़ी थी लेकिन परिणाम आने के बाद दोनों दलों में मुख्यमंत्री पद को लेकर तकरार हुई और शिवसेना ने अपने विरोधी दल एनसीपी और कांग्रेस के साथ प्रदेश में सरकार बना ली तभी से बीजेपी खार खाये बैठी मौका तलाश रही थी। उसने एकनाथ शिंदे को बगावत करने के लिये तैयार कर लिया। अब ये हालात हैं कि शिंदे गुट शिवसेना पर कब्जा करने का मन बना चुका है। उसने यह भी प्रचार करना शुरू कर दिया कि असली शिवसेना शिंदे गुट की है जो बाला साहब ठाकरे के सिद्धांतों पर कायम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here