#PatnjaliProducts#Yog#Ramdev#PMModi#NDAGovt.#BlackMoney#SwissBank#
दस बारह साल पहले रामदेव जब लॉन्च हुए थे तो नाखुन खूब रगड़वाते थे सबसे के बाल काले हो जाएंगे रगड़ने सेए लोगो ने तबियत से रगड़े भी और अत्यधिक घिसने से नाखुनों ने आग पकड़ ली हाथ काले हो गए पर बाल सफेद ही रहे। यह वाला स्टंट ही काफी था समझने के बाबा भावुकता में चीज़े एग्ज़ेजरेट कर देता हैए बढ़ा चढ़ा कर फायदे बता देता है। लेकिन लोग अब भी नही माने थेए फिर बाबा ने कहा आल्थी पाल्थी मार के बैठो सांस अंदर लो और बाहर छोड़ोए लोगो को लगा ये कुछ नया हैए उनको समझ ही नही आया के ये पैदाइशी योग वो बाइडिफ़ॉल्ट कर रहे थे पैदा होने से पहले माँ के पेट में भीए इस योग को सांस लेना कहते हैंए ज़िंदा ही इंसान इसी के बलबूते है।
पर नही लोगो को लगा ये पहली बार ही सुनने मिला है सांस खींचो और बाहर छोड़ोए तो सब बढ़िया मस्त नहा धो कर सुबह से बैठ कर ऑक्सीजन को कार्बन डाइऑक्साइड बनाने लगे। फिर बाबा ने कहाए अब मेरे क्रीम मंजन लो इससे और अच्छा रिज़ल्ट मिलेगाए लोगो ने लिए वो भीए फिर बाबा बोला अब काला धन लाते हैंए लोग खुश के हाँ बाबा ले आओ।
2014 आ गया तबतक और बाबा से बड़े बाबा आ गए मैदान में उन्होंने कहा काला धन लाना है तो अपना पुराना धन जमा करा दोए लोगो ने करा दिया अब सुनने में आ रहा है स्विस बैंक में पहले से भी ज़्यादा राशि जमा हो गई है।
अब लोग पूछ रहे हैं काला धन कहाँ है। तो फिर बाबा आ गए कहने योग करो नाखुन घिसो अबकी जो चिंगारी निकली नाखुनों में से तो फट से अपनी जेब में पड़े धन पर उंगली टिका देना धन काला हो जाएगा करो क्योंकि करने से होगा हमने किया और देखो सारा हिंदुस्तान ंदप हो गया !!
असीम तिवारी की वाल से
यह लेख स्वतंत्र पत्रकार का है ये उनके अपने विचार हैं इससे वेबसाइट का सहमत व जिम्मेदार होना जरूरी नहीं है।








