वर्ल्ड की नंबर एक खिलाड़ी ऐश बार्टी ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। ऑस्ट्रेलिया की ऐश बार्टी ने शनिवार को फाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलिना पिलिसकोवा को हराकर पहली बार विंबलडन खिताब अपने नाम किया। वो साल 2019 में फ्रेंच ओपन जीत चुकी हैं। उन्होंने कारोलिना को 6-3, 6-7, 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। ये मैच एक घंटे 56 मिनट तक चला। 

 

ऐश बार्टी ने पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया। लेकिन कैरोलिना पिलिसकोवा ने दूसरा सेट 6-7 से अपने नाम कर लिया। अंतिम सेट में  एशे बार्टी ने पिलिसकोवा को कोई मौका नहीं दिया और सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया। 25 साल की बार्टी साल 1980 में इवोन गुलागोंग के बाद ऑल इंग्लैंड क्लब में एकल ट्रॉफी जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला हैं। बार्टी ने कहा कि उन्हें गूलागोंग से काफी प्रेरणा मिली हैं। उन्होंने विम्बलडन में वैसी ही ड्रेस पहनी जैसी गूलागोंग ने 1971 में पहली बार टूर्नामेंट जीतने के दौरान पहनी थी।

बार्टी ने साल 2011 में विंबलडन में डेब्यू किया था और वो विंबलडन में जूनियर चैंपियन लेकिन साल 2014 में उन्होंने टेनिस से दो साल के लिए ब्रेक लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने देश में पेशेवर क्रिकेट खेलना शुरू किया और फिर आखिर में टेनिस में वापसी करने का फैसला किया जो अच्छा ही रहा।गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल में ऐश बार्टी ने गुरुवार को पूर्व चैंपियन एंजेलिक कर्बर को सीधे सेटों में हराकर पहली बार  विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश किया। बार्टी ने सेमीफाइनल में कर्बर को 6-3, 7-6 (3) से हराया। 

Wimbledon 2021: मारिया सिसाक मेंस फाइनल मे रचेंगी इतिहास, बनेंगी पहली महिला अंपायर

संबंधित खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here