दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने विंबडलन 2021 के फाइनल में जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है। जोकोविच ने मेन सिंगल्स के फाइनल में इटली के मैटियो बेरेटिनी को 7-6, 6-3,6-4 ,6-3 से हराया। जोकोविच ने पहला सेट हारने के बाद शानदार वापसी की। जोकोविच ने विंबडलन 2021 का खिताब अपने नाम करते हुए करियर का 20वां ग्रैंडस्लैम जीता।

इसी के साथ जोकोविच रोजर फेडरर और राफेल नडाल के सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है। नोवाक जोकोविच ने इस साल खेले गए फ्रेंच ओपन 2021 का खिताब भी अपने नाम किया था। वहीं बेरेटिनी विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले इटली के पहले खिलाड़ी थे। जोकोविच का ये 6वां विंबडलन खिताब है।

पिछले 45 सालों में ये पहला अवसर था, जब इटली का कोई खिलाड़ी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा। जोकोविच  सेमीफाइनल मुकाबले में कनाड़ा के डेनिस शापोवालोव को 7-6, 7-5, 7-5  से हराकर सातवीं बार विंबडलन के फाइनल में पहुंचने में सफल रहे थे। जोकोविच के करियर का यह 30वां ग्रैडस्लैम फाइनल होगा।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here