आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में खेला जा रहा है। बारिश के चलते चौथे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। लगातार बारिश के बाद चौथे दिन के खेल को रद्द करना पड़ा। यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच 18 जून को शुरू हुआ था। 18 जून को भी बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो सका था, इसके बाद मैच के दूसरे और तीसरे दिन मिलाकर अभी तक महज 141.1 ओवर का ही मैच हो सका है। आईसीसी ने इस मैच के लिए 23 जून रिजर्व डे के तौर पर रखा है। मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह टेस्ट ड्रॉ ही होगा और भारत और न्यूजीलैंड को संयुक्त तौर पर विजेता घोषित किया जाएगा।
ALL UPDATES:
07:35 PM: बारिश के चलते चौथे दिन का खेल बिना एक भी गेंद फेंके रद्द करना पड़ा। चौथे दिन सुबह से लगातार साउथम्पटन में बारिश हो रही है। बीच में बारिश रुकी थी, लेकिन फिर काफी तेज बारिश हो गई, जिसके चलते चौथे दिन का खेल रद्द करना पड़ा।
6:54 PM: साउथम्पटन में बारिश अभी भी जारी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के चौथे दिन का खेल होना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।
6:33 PM: क्रिकेट के फैन्स के लिए साउथम्पटन से अच्छी खबर नहीं आ रही है। बारिश लगातार जारी है और चौथे दिन का खेल संभव दिखाई नहीं दे रहा है।
6:09 PM: साउथम्पटन में अभी भी बारिश जारी है और मौसम बद से बदतर होता जा रहा है। लगातार बारिश की वजह से मैदान भी काफी गीला हो चुका है ऐसे में चौथे दिन का खेल कितने देर में शुरू होगा यह कहना बेहद मुश्किल है।
05:47 PM: साउथम्पटन में फिर से बारिश शुरू हो गई है और लंच ब्रेक के बाद भी चौथे दिन के खेल की शुरुआत होने के चांस बेहद कम नजर आ रहे हैं। बारिश ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का मजा अबतक पूरी तरह से किरकिरा किया है।
05:11 PM: चौथे दिन का लंच ब्रेक ले लिया गया है। साउथम्पटन में बारिश रुकी हुई है और लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू होने की उम्मीद है।
05:00 PM: फैन्स के लिए अच्छी खबर है, साउथम्पटन में बारिश रुक गई है और कुछ देर में चौथे दिन का खेल शुरू हो सकता है।
It continues to drizzle and we have to state the obvious.
Start of play on Day 4 has been delayed. ☔⌛#WTC21
— BCCI (@BCCI) June 21, 2021
बारिश के चलते पहले दिन का खेल नहीं हो सका था। मैच के दूसरे दिन खराब रौशनी के चलते समय से पहले स्टंप्स करना पड़ा था, जबकि तीसरे दिन भी खराब मौसम ने मैच में खलल डाली। मैच की बात करें तो तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड दो विकेट पर 101 रन बना लिए थे। टीम इंडिया ने पहली पारी में 217 रन बनाए हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड अभी भारत से 116 रन पीछे है। मैच से पहले दिनेश कार्तिक ने भी मौसम को लेकर अपडेट दिया है।







