स्मार्टफोन्स की चार्जिंग टेक्नोलॉजी लगातार बेहतर हो रही है। हाल ही में विवो ने अपने नए फ्लैगशिप फ़ोन iQOO 7 में 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया है। अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो 200 वाट फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। Weibo पर एक लोकप्रिय टिपस्टर जानकारी दी है कि Xiaomi एक फ्लैगशिप डिवाइस पर काम कर रहा है जो 200W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। टिपस्टर ने भी कहा है कि 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वायर्ड, वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग का टोटल हो सकता है।  

 

ये भी पढ़ें:- BSNL का धांसू प्लान, 500 रुपये से कम में 135GB डेटा और फ्री कॉलिंग का फायदा

 

 

हालांकि एक फोन पर 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलना  काफी दिलचस्प होगा। लेकिन यह आश्चर्यजनक नहीं होगा क्योंकि कंपनी के पास पहले से ही Mi 10 Extreme Commemorative Edition है जिसमें 55W वायरलेस चार्जिंग के साथ 120W वायर्ड चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। जिसका टोटल लगभग 185W हो जाता है। इसलिए कंपनी के लिए 200W फास्ट चार्जिंग के साथ फ़ोन लाना बड़ी बात नहीं माना जा रहा है। फास्ट चार्जिंग की बात करें तो एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi 67W वायरलेस चार्जिंग वाले दो फोन पर भी काम कर रहा है। 

 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here