Yes Bank Latest Fixed Deposit Rates: प्राइवेट सेक्टर के दो बड़े बैंकों में से एक यस बैंक (Yes Bank) के पास सीनियर सिटीजन और सामान्य व्यक्तियों को लेकर अलग-अलग फिक्सड डिपाॅजिट स्कीम है। यस बैंक से 7 दिन से 10 साल तक के लिए एफडी खरीदा जा सकता है। बैंक ने हाल ही में एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह बदलाव 3 जून से लागू है।
नई दरों के अनुसार बैंक 7 दिन से 14 दिन तक के एफडी पर 3.5% और 15 दिन से 45 दिन तक के एफडी पर 4% तक ब्याज दे रहा है। बैंक 9 महीने से 1 साल तक के एफडी पर 5.75% इन्टरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। आइए जानतें हैं कि यस बैंक अलग-अलग समय के लिए कितना ब्याज दे रहा है।
Petrol Price Today: पेट्रोल 106 रुपये के पार, राजस्थान में डीजल 100 से केवल 50 पैसे दूर
2 करोड़ से कम तक का एफडी पर
7 से 14 दिन के एफडी पर – 3.25%
15 से 45 दिन के एफडी पर – 3.50%
46 से 90 दिन के एफडी पर – 4%
3 महीने से ज्यादा लेकिन 6 महीने से कम – 4.50%
6 महीने या उससे अधिक लेकिन 9 महीने से कम – 5%
9 महीने या उससे अधिक लेकिन 1 साल से कम – 5.25%
1 साल या उससे अधिक लेकिन 2 साल से कम – 6%
2 साल या उससे अधिक लेकिन 3 साल से कम – 6.25%
3 साल या उससे अधिक 10 साल तक – 6.50%
सीनियर सिटीजन लेटेस्ट FD रेट्स ( 2 करोड़ से कम )
सामान्य व्यक्तियों की तुलना में सीनियर सिटीजन को 50 बेसिस प्वाइंट अतिरिक्त मिल रहा है। बैंक मौजूदा समय 7 दिन से 10 साल तक के एफडी पर 3.75% से 7.25% तक ब्याज दर दे रहा है।







