प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक का शेयर भाव अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार को कारोबार के दौरान शेयर के भाव में एक फीसदी की गिरावट रही और ये 11.89 रुपए के लेवल पर आ गया। बैंक का स्टॉक 3 अगस्त, 2020 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर है। 

कैलेंडर वर्ष 2021 में, अब तक यस बैंक का बाजार मूल्य 33 फीसदी फिसल गया है। ये गिरावट ऐसे समय में आ रही है जब शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी हर दिन नए मुकाम को छु रहे हैं। बता दें कि यस बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 206.8 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है। 

इस खबर का असर: दरअसल, यस बैंक ने एक परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी (एआरसी) शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। बैंक ने इसके लिए संभावित निवेशकों से कंपनी का हिस्सा बनने के लिए रुचि भी आमंत्रित की है। अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) ने यस बैंक की ओर से जारी एक रुचि पत्र (ईओआई) में कहा कि संभावित निवेशकों के पास मजबूत वित्तीय क्षमता के साथ संकटग्रस्त परिसंपत्ति के मामलों में पर्याप्त अनुभव होना चाहिए।

सीनियर सिटीजन के लिए है बैंकों की ये खास स्कीम, मिलता है बड़ा मुनाफा

बता दें कि अर्न्स्ट एंड यंग, एआरसी को शुरू करने के लिए यस बैंक की प्रक्रिया सलाहकार है। बैंक ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पूरा होने से पहले इच्छुक निवेशक या उनके प्रायोजकों के पास प्रबंधन अधीन न्यूनतम संपत्ति (एयूएम) पांच अरब डॉलर की होनी चाहिए। बैंक ने कहा कि इच्छुक निवेशक 31 अगस्त 2021, शाम पांच बजे तक projectmodak@in.ey.com पर ईमेल कर अपना ईओआई जमा कर सकते हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here