manish sisodia
On day one of Odd EVEN dY. cm mANIS sISODIA Went their office on cycle

नयी दिल्ली। सोमवार यानि 4 नवंबर से दिल्ली सरकार ने आड ईवन योजना की शुरूआत की है। यह अभियान 14 नवंबर तक चलाया जायेगा। इस अभियान का उद्देश्य दिल्ली मे बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण पाना है। इस अभियान के तहत दिल्ली में सुबह आठ से शाम के पांच बजे तक नियम के अनुसार वाहन चलाया जायेगा। दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस लिये इस अभियान को सहयोग न दें कि यह सरकार का अभियान बल्कि इसे इसलिये मानें कि बच्चों की सेहत ​के लिये ये अभियान जरूरी है।

दिलचस्प बात तो यह है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास जो कार है वो विषम नंबर की है। ऐसे में वो उस कार से विधानसभा नहीं जा सकते थे। इसलिये उन्होंने विधानसभा जाने के​ लिये ऐसा नायाब तरीका ईजाद किया कि लोग हैरान रह गये। उन्होंने अपनी साइकिल निकाली और विधानसभा पहुंच गये। उनकी इस सवारी का सबने खुले दिल से स्वीकार किया। श्री सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में 99 फीसदी वाहन सम विषम ​अभियान का पालन कर रहे है। दिल्ली वाले इसे दिल से अपना रहे है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण् मंत्रालय के नियमित बैठक न करने और प्रदूषण को प्राथमिकता न देने से आज ये गंभीर हालात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here