neha-kakkar Inndian Ideal11
Indian Idlol contestant Kissed Jaudge and singer Neha kakkar live show

नयी दिल्ली। नेहा कक्कड़ जब देखो चर्चा में बनी रहती है। सेट पर कभी वो फूट फूट कर रोने लगती है तो कभी कंटस्टेंट की करुण कथा सुन कर इतनी अधिक भावुक हो जाती कि उसे मुंबई आने का टिकट दे देती है। लेकिन अब की बार तो उनकी भावुकता का इंडियन आइडल 11 में एक प्रतिभागी तो कमाल कर दिया। उसने वो हिमाकत कर दिखाई जिसकी वहां मौजूद किसी भी जज को उम्मीद नहीं थी। लोगों के मुंह खुले खुले रह गये।  हुआ यह कि इंडियन आइडल 11 मे रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में सभी जज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आये लोग अपनी गायकी का प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच राजस्थान के एक प्रतियोगी ने अपनी गायकी पेश की। नेहा कक्कर उस कलाकार के करीब पहुंचीं तो उसने उनको अपनी तरफ से तोहफा दिया। नेहा इतनी भावुक हो गयीं उसे उन्होंने गले से ​लगा लिया। लेकिन उस प्रतिभागी ने नेहा कक्कड़ को अपने इतने करीब पा कर वो हरकत कर डाली जिसे देख सेट पर मौजूद जजों के साथ अन्य लोगों ने भी देखा कि किस तरह उस कंटसटेंट ने नेहा कक्कड़ के गालों को चूम लिया। ये सब इतनी तेजी से हुआ कि जज विशाल डडलानी और अन्नू मलिक कुछ भी नही कर सके। बस वो हैरान रह गये। नेहा भी इस घटना से अवाक रह गयीं। उन्हें यह भी नहीं सूझ रहा था कि वो उस प्रतिभागी को क्या कहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here