नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले की जांच कर रही दिल्ली की राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने एक ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में गैंग में शामिल दो महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपहृत नाबालिग को मुक्त करवाया है। आरोपी करीब 150 वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए देशभर में सेक्स रैकेट चला रहे थे।  

गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान सपना गोयल (24) कनिका रोय (28), संजय राजपूत (35) और अंशु शर्मा (21) के तौर पर हुई है। आरोपियों ने करीब दो महीनों तक लड़की से वेश्यावृत्ति कराई। उसे अलग-अलग ग्राहकों के पास पांच सितारा होटलों में भेजा गया। इनके पास से वेश्यावृत्ति के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पांच मोबाइल भी बरामद किए हैं। किशोरी को अगवा करने वाले दो लोग अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैंग में शामिल अन्य लोगों के बारे में सूचना जुटा रही है।

पुलिस उपायुक्त उर्वीजा गोयल ने बताया कि 22 जनवरी को नाबालिग लड़की के पिता ने राजौरी गार्डन थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत दी थी। मामले की गंभीरता को एक देखते हुए एसएचओ अनिल शर्मा, एसआई संदीप, एसआई आशा, एएसआई विनीत प्रसाद की टीम ने जांच शुरू की। टीम ने लड़की के दोस्तों व रिश्तेदारों से बातचीत कर जानकारी जुटाई। इसके अलावा खबरियों की सहायता ली गई। पुलिस को पता चला कि वारदात में मानव तस्करी करने वाले एक गैंग का हाथ है, इस गैंग ने लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए बेच दिया है।

करीब दो महीने तक पुलिस गैंग के बारे में जानकारी निकालने में लगी रही। आखिर में पुलिस को पता चला कि लड़की को मजनूं का टीला इलाके में रखा हुआ है। टीम ने मौके पर जाल बिछाकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लड़की को छुड़ा लिया गया है।

केक खिलाने के बहाने ले गए थे अपहरणकर्ता 

पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि जब वो अपने लिए चिप्स का पैकेट लेने जा रही थी, उसी दौरान दो अंजान लोगों ने उसे अगवा किया था। वह उसे जन्मदिन का केक खिलाने के बहाने अपने साथ ले गए थे। उसने जैसे ही केक खाया वो बेहोश हो गई। इसके बाद वो उसे जबरन मजनूं का टीला इलाके में ले गए। जहां उसे संजय, अंशु, सपना और कनिका के हवाले कर दिया। 

150 वॉट्सऐप ग्रुप पर चल रहा था सेक्स रैकेट 

लड़की ने खुलासा किया आरोपी पूरे देश में 150 वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए सेक्स रैकेट चला रहे थे। वह ग्राहकों को वॉट्सऐप पर उसकी फोटो भेजते थे। जब डील हो जाती थी तो लड़की को उनके पास ले जाया जाता था। 

जबरन खिलाईं नशे की गोलियां 

आरोपियों ने लड़की पर जमकर अत्याचार किए और बार-बार मारपीट कर उसे टॉर्चर किया गया। यही नहीं लड़की को बेसुध रखने के लिए आरोपी जबरन उसे नशे की गोलियां भी खिलाते थे। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here