वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत में बैकिंग घोटालों को अंजाम देकर भागे लोगों को भारत लाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि विजय माल्य, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी सभी कानून का सामना करने के लिए वापस आ रहे हैं। राज्यसभा में बीमा संशोधन विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह बात कही।







