भारत के अधिकारी व्हाट्सऐप के एक भारतीय विकल्प ‘संदेश’ नाम की मेसेजिंग ऐप को टेस्ट कर रहे हैं। ऐप तैयार है और मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा इसे टेस्ट किया जा रहा है। ऐप कंपनी Mashable के अनुसार, ‘संदेश’ ऐप का उपयोग वर्तमान में केवल सरकारी अधिकारियों तक ही सीमित है। इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि ऐप का आधिकारिक और व्यापक रोलआउट भारत में कब होगा। अगर लोग gims.gov.in पेज पर जाते हैं, तो वे यहां संदेश ऐप को देखेंगे।

‘संदेश’ आईओएस और एंड्रॉइड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, इसके बैकेंड को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र एनआईसी द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

gims.gov.in की वेबसाइट पर संदेश ऐप का लोगो है। इसमें आशोक चक्र देखा जा सकता है। बेसिकली इस लोगो के तीन लेयर्स हैं। तीनों लेयर्स मिल कर तिरंगा बनाते हैं और सेंटर में अशोक चक्र है। दूसरा लेयर देखने में व्हाट्सएर  जैसा ही लग रहा है। लेकिन ये डार्क ग्रीन है।

पिछले साल कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस सरकारी चैटिंग ऐप को गवर्नमेंट इंस्टेंट मैसेजिंग सिस्टम (GIMS) कहा जाएगा। अब ये खबर निकल कर सामने आई है कि इसको संदेश नाम दिया गया है। Gims.gov.in की वेबसाइट पर Sandes के बारे कुछ जानकारी भी है. यहां साइन-इन एलडीएपी, साइन-इन संदेश ओटीपी और संदेश वेब शामिल है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here