Petrol Diesel Price Today 10th Feb 2021: सरकारी तेल कंपनियों आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाएं हैं। कल मंगलवार को डीजल की कीमतों में 35 पैसे तक और पेट्रोल की दामोंमें 34 से 35 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई थी। आज डीजल के रेट में 25 से 30 पैसे और पेट्रोल के दाम में 27 से 29 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर है। दिल्ली में आज पेट्रोल 87.60 और डीजल 77.73 रुपये लीटर बिक रहा है। इस साल अभी तक पेट्रोल की कीमतों में 3.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3.61 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 60 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गई है, जो पिछले एक साल में सबसे अधिक है। 

देखें देश के प्रमुख शहरों में आज किस भाव पर बिक रहा पेट्रोल और डीजल…

शहर का नाम पेट्रोल (रुपये/लीटर)

डीजल (रुपये/लीटर)

मुंबई 94.12 84.63
चेन्नई 89.96 82.90
कोलकाता 88.92 81.31
दिल्ली 87.60 77.73

स्रोत: IOC

ऐसे बढ़ जाता है पेट्रोल-डीजल का रेट

पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। अगर केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपये लीटर रहता, लेकिन चाहे केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती। क्योंकि राजस्व का एक बड़ा हिस्सा यहीं से आता है। इस पैसे से विकास होता है। बता दें पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा था कि दिल्ली में पेट्रोल के दाम में केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क का हिस्सा 32.98 रुपये है। वहीं इसमें राज्य सरकार के बिक्री कर या मूल्य वर्धित कर (वैट) का हिस्सा 19.55 रुपय है। 

हर सुबह होती तय होती हैं कीमतें

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। 

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here