स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है तो शायद आपके लिए सही मौका आ गया है। दरअसल, रियलमी ने फ्लिपकार्ट की ‘मोबाइल बोनान्जा सेल्स’ में भाग लिया। सेल 9 फरवरी से  14 फरवरी तक चलेगी। कंपनी ने ग्राहकों के लिए रोमांचक ऑफर और सुपर-सेविंग डील्स की घोषणा की है। यानी अगर आप रियलमी लवर हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। इक्छुक ग्राहक फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम से ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। किन फोन पर मिल रही है बेस्ट डील्स, चलिए बताते हैं सबकुछ…

इन फोन पर मिल रहा है डिस्काउंट

ग्राहक अब कई ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं जिनमें realme GT (8GB+128GB) पर 3,000 रुपये का प्रीपेड डिस्काउंट शामिल है; realme GT Neo 2 पर 2,000 रुपये का प्रीपेड डिस्काउंट; Realme 8* पर 1,500 रुपये की प्रीपेड छूट और अन्य स्मार्टफोन्स के साथ-साथ realme C21Y*, realme C25Y*, realme C25-Y*, realme narzo 30*, realme X7 Max* सहित कई अन्य स्मार्टफोन पर छूट।

इसके अलावा, Realme C21Y* पर 1,750 रुपये के प्रीपेड डिस्काउंट, Realme C25Y*/C25-Y* (4GB+128GB) पर 2,000 रुपये के प्रीपेड डिस्काउंट, Realme C25Y*/C25-Y* (4GB+64GB) पर 1,500 रुपये के प्रीपेड डिस्काउंट, realme narzo 30* पर 1,000 रुपये के प्रीपेड डिस्काउंट और realme X7 Max पर 3,000 रुपये के प्रीपेड डिस्काउंट शामिल है।

ग्राहक “मोबाइल बोनान्जा सेल्स” के दौरान कई रियलमी स्मार्टफोन्स पर एचडीएफसी बैंक ऑफर्स का भी लाभ उठा सकेंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here