CBSE Term 2 Board Exams: देश में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सीबीएसई के एग्जामिनेशन कंट्रोलर के मुताबिक 10वीं और 12वीं की सेकेंड टर्म (Term 2) की परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से आयोजित कराई जाएंगी. खास बात यह है कि ये परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी. जल्द ही केंद्रीय बोर्ड इसकी डेटशीट जारी कर देगा. छात्रों के लिए यह अच्छी खबर है, क्योंकि अभी उनके पास परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय है. गौरतलब है कि 5 जुलाई 2021 को कोरोना महामारी को लेकर अनिश्चितता के चलते बोर्ड ने दो टर्म में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की थी. छात्र पिछले साल की तरह परीक्षा केंद्रों से परीक्षा में शामिल होंगे.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI







