असम विधानसभा चुनाव में शिवसागर सीट से राइजोर दल के उम्मीदवार अखिल गोगोई की 84 वर्षीय मां प्रियदा गोगोई कई बीमारियों से जूझ रही हैं। बावजूद इसके वह अपने बेटे के लिए प्रचार करती हुई गली-गली घूम रही हैं। शिवसागर निर्वाचन क्षेत्र में 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होना है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के लिए जेल में बंद अखिल की मां के साथ सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर और संदीप पांडे भी प्रचार में जुटे हैं। अखिल ने ही राइजोर दल की स्थापना की थी।

प्रियदा गोगोई ने कहा, ‘मैं अपने बेटे के लिए चुनाव प्रचार कर रही हूं। मैं उसे आजाद देखना चाहती हूं। मुझे पता है कि जनता ही उसे जेल से बाहर ला सकती है। इस चुनाव में जीत उसे कैद से बाहर लाने की दिशा में पहला कदम होगी।’

अखिल गोगोई का आरोप- NIA ने दिया था 20 करोड़ का ऑफर
अखिल गोगोई ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा 20 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) या भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के लिए कहा गया। गोगोई, जो नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के विरोध प्रदर्शन में उनकी भूमिका के लिए दिसंबर 2019 से जेल में बंद हैं, ने जनता के नाम एक पत्र के माध्यम से ये आरोप लगाए हैं। 

राइजोर दल असम जनता परिषद (AJP) के साथ गठबंधन में विधानसभा चुनाव लड़ रहा है। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन गोगोई, शिवसागर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर 27 मार्च को पहले चरण में वोटिंग होनी है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here