पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में बुधवार को एक पशु चिकित्सा अस्पताल के प्रथम तल की बालकनी में भाजपा कार्यकर्ता का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। वहीं, अलिपुरद्वार में बाजेपी के यूथ विंग के एक कार्यकर्ता के घायल होने की खबर आ रही है।
पुलिस ने कहा कि दिनहाटा टाउन मंडल के भाजपा अध्यक्ष अमित सरकार मंगलवार रात अपने घर नहीं पहुंचे। बुधवार सुबह उनका शव दिनहाटा पशु अस्पताल की बालकनी में फंदे से लटका मिला। स्थानीय भाजपा नेताओं ने दावा किया कि हत्या के पीछे टीएमसी का हाथ है।
Pishi’s KHELA HOBE!
Amit Sarkar, Dinhata town mondal president was hanged to death by TMC goons just 72 hours before the first phase of polling.
People of Bengal to take a decisive step against this blood thirsty govt who is responsible for more than 130 BJP worker’s murder. pic.twitter.com/pYy6TL2TWa
— BJP Bengal (@BJP4Bengal) March 24, 2021
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाके में टायर जलाकर, सड़कें जाम करके प्रदर्शन किया। इसके साथ ही टीएमसी के कई कार्यालयों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने की कोशिश की तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उसकी झड़प हुई। पुलिस ने पथराव कर रही भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा कई पत्रकारों को निशाना बनाए जाने की खबरें भी मिली हैं।
West Bengal: A member of BJP Yuva Morcha hospitalised after being attacked in Alipurduar. Local BJP leaders allege that the attacked was done by TMC. pic.twitter.com/cYew5fhquE
— ANI (@ANI) March 24, 2021
इसके अलावा, भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) का एक कार्यकर्ता एक हमले में अलिपुरद्वार में घायल हो गया। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी पर हमले का आरोप लगाया है। कार्यकर्ता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।







