प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने भी अब फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में कटौती की है। लाइव मिंट के मुताबिक यह कटौती 16 जून से लागू हो गई है। इस महीने की शुरुआत में 4 जून को, ICICI बैंक ने 50 लाख से कम वाले  बचत खाता जमा पर ब्याज दर में कटौती की थी।  बैंक ने ऐसे जमा पर ब्याज 3% कर दिया, जो पहले 3.25% थी। वर्तमान में बैंकों में पर्याप्त कैश फ्लो है और लॉकडाउन के कारण ऋण के लिए तुलनात्मक रूप से  मांग कम है, जिससे जमा दरों पर दबाव पड़ रहा है।

2 करोड़ से कम की FD पर नई ब्याज दर

  • 7 से 14 दिन 2.75%
  • 15 से 29 दिन 3.00%
  • 30 से 45 दिन 3.25%
  • 46 से 60 दिन 3.50%
  • 61 से 90 दिन 3.50%
  • 91 से 120 दिन 4.10%
  • 121 से 184 दिन 4.10%
  • 185 दिन से 210 दिन 4.50%
  • 211 दिन से 270 दिन 4.50%
  • 271 दिन से 289 दिन 4.50%
  • 290 दिन से 1 साल से कम 4.75%
  • 1 साल से 389 दिन 5.15%
  • 390 दिन से अधिक और 18 महीने से कम 5.15%
  • 18 महीने से अधिक और दो साल से कम 5.35%
  • 2 साल 1 दिन से ज्यादा और 3 साल से कम 5.35%
  • 3 साल 1 दिन  से 5 साल तक 5.50%
  • 5 साल एक दिन से 10 साल तक 5.50%
  • 5 साल (80C FD) – Max से ₹ 1.50 lac 5.50%





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here