इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर अब आपके द्वारा किए जा रहे छोटे घरेलू खर्चों पर भी है। वह दिन गए जब आयकर विभाग की वक्र दृष्टि बड़े ट्रांजैक्शनों पर होती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब विभाग एजुकेशन फीस, TV, फ्रीज, फोन, शेयर की खरीद-बिक्री जैसी चीजों पर नजर रख रहा है। आइए देखें ऐसी कौन-कौन चीजें हैं, जिन पर है इनकम टैक्स विभाग की नजर…
- व्हाइट गुड्स की खरीद यानी TV, फ्रीज, फोन पर 1 लाख रुपये से ज्यादा खर्च
- सालाना एक लाख रुपये से ऊपर एजुकेशन फीस का भुगतान
- सालाना 20,000 रुपये से ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान
- सालाना एक लाख रुपये से ज्यादा बिजली बिल का भुगतान
- होटल में 20,000 से ऊपर का खर्च
- विदेश और घरेलू उड़ानों में बिजनेस क्लास की यात्रा
- हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम 20,000 रुपये से ज्यादा
- सालाना 50,000 रुपये से ज्यादा इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान
- डीमैट ट्रांजैक्शन समेत शेयर की खरीद-बिक्री
- 40,000 प्रति महीने से ज्यादा का किराया
यह भी पढ़ें: अब आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले लोगों पर नजर रख सकेंगे बैंक
इससे आप पर क्या पड़ेगा असर
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की नजर से अब आपका बचना नामुमकिन है। अगर आपका खर्च आपकी आदमनी से मेल नहीं कर रहा है या आपके खर्चे ज्यादा और आपने अपनी बचत में से इस्तेमाल किया तो आपको इसका जवाब देने के लिए तैयार रहना होगा। इसलिए, खर्चे का हिसाब जरूर रखें। बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने हाल ही में इसकी पूरी लिस्ट जारी की थी। हालांकि बाद में ट्वीट को वापस हटा लिया था।







