हाइलाइट्स:

  • यूपी की बांदा जेल के 54 कैदी मिले कोरोना संक्रमित
  • बड़ी संख्या में कैदियों के संक्रमित होने से मचा हड़कंप
  • शनिवार को आई रिपोर्ट में हुई कैदियों में संक्रमण की पुष्टि

बांदा
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की जेल में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर बरपा है। यहां जेल में बंद 54 कैदियों में Covid-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। बांदा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने इस बात की जानकारी दी है।

बांदा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर एन.डी. शर्मा ने रविवार को बताया, ‘बांदा जेल में अभी तक 500 कैदियों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें से 54 कैदी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। शनिवार को आई टेस्ट की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई।’

बांदा में शनिवार को कोरोना वायरस के 41 नए मामलों की पुष्टि हुई। अधिकारियों ने बताया कि अभी जिले में 436 ऐक्टिव कोरोना केस हैं। यहां 10 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 59 हजार से ज्यादा है। वहीं, अब तक 3800 से ज्यादा लोगों की इस जानलेवा बीमारी से मौत हो चुकी है। राज्य में करीब 1 लाख 96 हजार लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में करीब 60 हजार एक्टिव केस हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here