मॉडल-एक्टर गौहर खान 25 दिसंबर को जैद दरबार से निकाह करने जा रही हैं. निकाह से पहले कई रस्मों की सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं. हाल ही में गौहर की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह जैद के नाम की मेहंदी दिखाती नज़र आ रही हैं. अगर आप नहीं जानते कि जैद कौन हैं तो हम आपको बताते हैं.



ज़ैद बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं. इस्माइल ने ‘देवदास’, ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘कांची’ जैसी फिल्मों में संगीत देने के लिए जाने जाते हैं. ज़ैद की मां का नाम फरजाना दरबार है. उनके दो भाई-बहन हैं जिनके नाम आवेज़ और अनम हैं. ज़ैद की बात करें तो वह पेशे से एक्टर, डांसर और सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ज़ैद की सालाना कमाई 70-80 लाख रुपए के बीच है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा इंस्टाग्राम पोस्ट्स, म्यूजिक वीडियो और डांस वीडियो के जरिए आता है.

इस मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर के बेटे हैं Gauahar Khan के होने वाले शौहर Zaid Darbar, सालाना इतनी करते हैं कमाई!

ज़ैद बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए प्रयासरत हैं. गौहर से उनकी पहली मुलाकात टिकटॉक पर एक वीडियो बनाने के दौरान हुई थी. ज़ैद गौहर को देखते ही उनपर फ़िदा हो गए थे. दोनों की पहले दोस्ती और फिर प्यार. ज़ैद ने गौहर को शादी के लिए प्रपोज किया और वह मान गईं. गौहर 37 साल की हैं जबकि ज़ैद 25 साल के हैं. दोनों की उम्र में तकरीबन 12 साल का अंतर है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here