अरबपति कारोबारी एलन मस्क के मंगल मिशन को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को उनकी कंपनी स्पेसएक्स का नया और सबसे बड़ा रॉकेट अपनी तीसरी कोशिश के बाद धरती पर सफलतापूर्वक उतरा, लेकिन कुछ ही देर बाद इसमें जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद यह आग की लपटों से घिर गया और जलकर पूरी तरह खाक हो गया।
स्पेसएक्स अभियान की सफलता की घोषणा के पांच मिनट बाद ही यह हादसा हो गया। चमकीली गोली (बुलेट) की आकृति के रॉकेट शिप ने धरती को छुआ तब तक सब सामान्य था। इसके चलते स्पेक्सएक्स के कमेंटेटर जॉन इंस्प्रुकर ने इसकी सफलता की घोषणा कर दी, लेकिन तभी धमाका हो गया और रॉकेट हवा में उछल गया।
Deployment of 60 Starlink satellites confirmed pic.twitter.com/ta7iXyr7BK
— SpaceX (@SpaceX) March 4, 2021
आग का गोला बनकर रॉकेट धरती पर आ गिरा : आग का गोला बना यह रॉकेट धरती से करीब 10 किलोमीटर ऊं चाई तक गया। फिर धरती पर गिर गया। स्पेसएक्स की ओर से इस बारे में अभी तक कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है कि गड़बड़ी आखिर कहां पर और कैसे हुई। इसकी जांच करने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे अमीर रहे एलन मस्क को अब बर्नार्ड अर्नाल्ट एंड फैमिली ने पछाड़ा, वॉरेन बफेट से पिछड़े मार्क जुकरबर्ग
वैज्ञानिक इस हादसे के लिए जिम्मेदार कमी का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। मंगल मिशन को लेकर लगे झटके के बाद एलन मस्क ने कहा कि कम से कम हमारा स्टारशिप बिना टूटे धरती पर उतरा तो सही। स्पेक्सएक्स टीम बढ़िया काम कर रही है। हमारी योजना स्टारशिप के जरिये लोगों को चांद और मंगल पर भेजने की है।







