बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों (NCB) की ओर से आज चार्जशीट फाइल की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस मामले की जांच कर रही एनसीबी ने 30000 पेज की चार्जशीट तैयार की है, जिसे आज दाखिल करेगी।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एनसीबी की चार्जशीट में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती का नाम भी शामिल है। बता दें कि इस मामले में रिया को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया था और उनको एक महीने जेल में भी रहना पड़ा था। एनसीबी की ओर से तैयार की गई चार्जशीट में कुल 33 लोगों का नाम शामिल है। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स की जांच कर रही एनसीबी ने बॉलीवुड के कई सितारों से पूछताछ की थी।

सुशांत सिंह मौत मामले में एम्स पैनल ही बता चुका है कि एक्टर की मौत आत्महत्या थी, हत्या नहीं। एम्स पैनल का नेतृत्व करने वाले डॉ सुधीर गुप्ता ने कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की हत्या नहीं की गई थी, बल्कि यह आत्महत्या का केस है। सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच करने के बाद एम्स की टीम इस निषकर्ष पर पहुंची थी।

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने और पैसे के कथित लेन-देन का आरोप लगाया है। जिसके बाद अगस्त महीने में केस को अपने हाथ में लेने के बाद एनसीबी ने ड्रग्स मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here