Stock Return: कोरोना महामारी के बाद से शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। पिछले कुछ सालों में कई स्टॉक्स ऐसे रहे जिसने अपने शरहोल्डर्स को शानदार रिटर्न (share return) दिया है। अगर आप भी शेयर बाजार से कमाई करना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसे 3 स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसने सिर्फ 2 ट्रेडिंग सेशंस में अपने निवेशकों को मालामाल कर दिया। आइये जानते हैं इन स्टॉक्स के बारे में–

1. मध्य भारत एग्रो: मध्य भारत एग्रो (madhya bharat agro) के शेयरों में आज 19.99 फीसदी की तेजी देखी गई। भारत एग्रो का शेयर एनएसई पर 279.70 पर बंद हुआ है। 4 फरवरी 2022 को एनएसई पर यह शेयर 196 रुपये के स्तर पर थे और आज इसका भाव 8 फरवरी को 279.70 रुपये पर पहुंच गया। यानी सिर्फ दो ट्रेडिंग सेशंस में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 42 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। 5 ट्रेडिंग सेशंस में इस स्टॉक ने 44.92 फीसदी का रिटर्न दिया है। 

यह भी पढ़ें- EPFO: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, बढ़ सकती है PF की ब्याज दरें और पेंशन, इस दिन होगा फैसला

2. पोद्दार हाउसिंग स्टॉक: पोद्दार हाउसिंग (Poddar Housing) के शेयर आज एनएसई पर 19.99 फीसदी उछल कर 254.50 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। 4 फरवरी 2022 को एनएसई पर यह शेयर 203.50 रुपये के स्तर पर थे और आज इसका भाव 8 फरवरी को 254.50 रुपये पर पहुंच गया। यानी सिर्फ दो ट्रेडिंग सेशंस में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 25.06 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। 5 ट्रेडिंग सेशंस में इस स्टॉक ने 21.19 फीसदी का रिटर्न दिया है। 

यह भी पढ़ें- 4 पेनी स्टॉक जो निवेशकों को कर रहे मालामाल! 25 दिन में दिया 221% तक का रिटर्न, पोर्टफोलियो में कर सकते हैं शामिल!

3. केनोट फाइनेंसियल: केनोट फाइनेंसियल (keynote financial) के शेयर आज एनएसई पर 19.96 फीसदी उछल कर 117.20 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। 4 फरवरी 2022 को एनएसई पर यह शेयर 96 रुपये के स्तर पर थे और आज इसका भाव 8 फरवरी को 117.20 रुपये पर पहुंच गया। यानी सिर्फ दो ट्रेडिंग सेशंस में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 22.08 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। 5 ट्रेडिंग सेशंस में इस स्टॉक ने 22.66 फीसदी का रिटर्न दिया है। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here