Kozhikode Plane Crash Latest Updates: दुबई से केरल आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान कोझिकोड एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे का बड़ा कारण एयरपोर्ट के टेबलटॉप रनवे को माना जा रहा है। अमूमन ऐसे एयरपोर्ट पर विमानों की लैडिंग को खतरनाक माना गया है।

Edited By Sujeet Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

केरल एयरपोर्ट की 3 डी इमेज

कोझिकोड

दुबई से केरल आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान कोझिकोड एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारी बारिश के कारण रनवे पर जलभराव हो गया था, इसी वजह से प्लेन रनवे से आगे निकल गया और लगभग 35 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इससे प्लेन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और इसके दो हिस्से हो गए। इस हादसे में पायलट समेत 16 लोगों की मौत हो गई है। हादसे का बड़ा कारण केरल के एयरपोर्ट के टेबलटॉप रनवे को माना जा रहा है। क्योंकि अमूमन ऐसे एयरपोर्ट पर विमानों की लैडिंग को खतरनाक माना गया है।

जानकारी के मुताबिक, केरल का कोझिकोड एयरपोर्ट भौगोलिक रूप से ‘टेबलटॉप’ है। कहने का मतलब है कि इस एयरपोर्ट के रनवे के आस-पास घाटी होती है। ऐसे में टेबलटॉप में रनवे खत्‍म होने के बाद आगे ज्‍यादा जगह नहीं होती है। इसके चलते कोझिकोड एयरपोर्ट में रनवे पर फिसलने के बाद विमान घाटी में 35 फीट जा गिरा। नीचे गिरते ही विमान दो टुकड़ों में बंट गया। हादसे में विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ, मगर गनीमत रही कि इसमें आग नहीं लगी। जानकारी के मुताबिक, विमान दुर्घटना शुक्रवार शाम 7.41 बजे हुई।

कोझिकोड एयरपोर्ट पर लैंड करते ही विमान के दो टुकड़े

  • कोझिकोड एयरपोर्ट पर लैंड करते ही विमान के दो टुकड़े
  • शाम करीब 7.40 बजे हुआ हादसा

    कोझिकोड के इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर ये हादसा शाम करीब 7 बजकर 40 मिनट पर हुआ था। इस दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान रनवे पर फिसला और फिर 30 फीट गहरी खाई में चला गया।

  • दुबई से आ रहा था विमान

    दुर्घटना का शिकार हुए विमान का नंबर IX1344 है। यह प्लेन दुबई से शाम के 4 बजकर 45 मिनट पर उड़ा था। जानकारी के मुताबिक, शाम को 7 बजकर 41 मिनट पर लैंडिंग के वक्त प्लेन रनवे से फिसलकर घाटी में जा गिरा।

  • हादसे में पायलट की मौत

    दुर्घटना का शिकार हुए प्लेन में 184 यात्री और दो पायलट समेत कुल छह क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में प्लेन के पायलट की मौत हो गई है।

  • एयरपोर्ट पर एनडीआरएफ टीमों को भेजा गया
  • दो हिस्से में टूटा विमान

    हादसा इतना जबरदस्त था कि इसके कारण विमान दो हिस्सों में टूट गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तत्काल राहत टीमों को मौके पर भेजा गया।

  • उड़ गए प्लेन के परखचे

    हादसा इतना भयानक था कि इस बोइंग विमान के परखचे उड़ गए। टेबलटॉप पोजिशन में रनवे होने के कारण प्लेन जैसे ही रनवे से बाहर हुआ, वह लगभग 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इतनी गहराई में गिरने के कारण प्लेन दो हिस्सों में टूट गया और कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है।

  • ​लगातार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा

    प्लेन में कुल 191 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक, अभी तक प्लेन के पायलट समेत कुल 16 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दर्जनों लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए केरल सरकार ने कई ऐम्बुलेंस टीमों को घटनास्थल पर तैनात किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना की गंभीरता को देखते हुए केरल के सीएम पिनाराई विजयन से फोन पर बात की है।

  • फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर
  • मौके पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ शुरू

    मौके पर एक बड़े राहत कार्य के लिए फायर ब्रिगेड, ऐम्बुलेंस और रिलीफ फोर्सेज को भेज दिया गया है। इसके अलावा कोझिकोड के अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है, जिससे कि घायल हुए लोगों को इलाज के लिए यहां पर भेजा जा सके।

विमान में सवार थे कुल 191 लोग

हादसे के वक्त विमान में कुल 191 लोग सवार थे, जिसमें चालक दल के छह सदस्य भी शामिल हैं। दुर्घटनास्थल पर लगभग 40 एम्बुलेंस पहुंच चुकी हैं और यात्रियों को कोझिकोड और मलप्पुरम के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगे की पंक्ति में बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। निजी अस्पताल में लाए गए 12 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने स्थानीय स्वशासन मंत्री ए. सी. मोइदीन को दुर्घटना स्थल पर जाने का निर्देश दिया है।


Kerala Viman Hadsa Video: केरल एयरपोर्ट पर लैंड करते ही विमान के दो टुकड़ेKerala Viman Hadsa Video: केरल एयरपोर्ट पर लैंड करते ही विमान के दो टुकड़े

35 फीट नीचे घाटी में गिरा विमान

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी कहा, ‘मैं कोझीकोड में हुए हवाई हादसे में बहुत पीड़ित और व्यथित हूं। दुबई से कोझीकोड की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या AXB-1344, बारिश की स्थिति में रनवे पर स्किड कर गई। 2 टुकड़ों में टूटने से पहले एक ढ़लान में 35 फीट नीचे पहुंच गई।

Web Title kozhikode plane crash: why plane crash at kozhikode airport, know the reason(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here