Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के प्यार के चर्चे लगभग डेढ़ साल से गूंज ही रहे थे. भले ही दोनों ने कितना ही इंकार क्यों ना किया हो लेकिन वो कहते हैं ना इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपता. दोनों तरफ प्यार का आलम ये है कि अब बात शादी तक आ पहुंची हैं. खबर जोरों पर है कि 9 दिसंबर को ये जोड़ा हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे का होने जा रहा है. वहीं इनकी शादी से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर मीडिया में छन छन कर सामने आ रही है और ऐसी ही एक खबर और आई है. कैटरीना और विक्की (Katrina and Vicky) ने वेडिंग वेन्यू तक आसानी से पहुंचने का तोड़ निकाल लिया है.   

चॉपर से पहुंचेंगे फोर्ट बरवाड़ा?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो होने वाले दूल्हा-दुल्हन यानि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने चॉपर से फोर्ट बरवाड़ा पहुंचने का फैसला किया है. अगर वो सड़क के रास्ते वेडिंग वेन्यू पर पहुंचने की कोशिश करते हैं तो रास्ते में उन्हें फैंस और मीडिया की रुकावट का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में उन्होंने तय किया है कि वो हेलीकॉप्टर से वेडिंग वेन्यू में पहुंचेंगे. पहले ये जोड़ा जयपुर जाएगा जहां से चॉपर में बैठकर ये फोर्ट बरवाड़ा पहुंचेंगे.  

6 दिसंबर को पहुंचेंगे मेहमान
जो खबरें सामने आई हैं उसके मुताबिक 7 दिसंबर विक्की और कैटरीना की शादी की रस्में शुरु होने जा रही हैं. 7 दिसंबर को सबसे पहले संगीत होगा और फिर 8 को मेहंदी. कैटरीना के हाथों में रचाने के लिए राजस्थान की स्पेशल मेहंदी मंगवाई गई है. वहीं 9 दिसंबर को दोनों सात फेरे लेंगें और हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध जाएंगे. कहा ये भी जा रहा है कि 10 दिसंबर को दोनों शादी का ग्रैंड रिस्पेशन देंगे जिसमें बॉलीवुड की हर शख्सियत शामिल होगी.  

ये भी पढ़ेंः शादी से पहले Vicky Kaushal की होने वाली दुल्हनिया Katrina Kaif पहुंचीं क्लिनिक, बनाई मीडिया से दूरी, कैट- कैट चिल्लाते रह गए फोटोग्राफर्स



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here