देश के कई हिस्सों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच कोरोना को लेकर चिंताएं बढ़ती ही जा रही हैं। कई विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि यह कोरोना की दूसरी लहर भी साबित हो सकती है। कोरोना के बढ़ते मामलों का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहे हैं। कहीं नाइट कर्फ्यू तो, कहीं तरह-तरह पाबंदिया लगाई जा रही हैं। इस बीच कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच अंतरराज्यीय बसों की आवाजाही पर अस्थायी रूप से 20 मार्च से 31 मार्च तक के लिए रोक लगा दी जाएगी।
मध्य प्रदेश के राज्य परिवहन प्राधिकरण के अनुसार, “कोरोना के बढ़ते मामलों देखते हुए महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच अंतरराज्यीय बसों की आवाजाही को अस्थायी रूप से 20 मार्च से 31 मार्च तक के लिए रोक दिया जाएगा।”
In the wake of rising #COVID19 cases, movement of inter-state buses between Maharashtra and Madhya Pradesh will temporarily be suspended from March 20 till the end of the month (March 31): State Transport Authority, Madhya Pradesh
— ANI (@ANI) March 18, 2021
आपको बता दें कि बीते 24 घंटे में देशभर में सबसे ज्यादा नए मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। देर शाम राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 26 हजार के करीब नए कोरोना मामले सामने आए हैं। आपको बता दें कि कल यही आंकड़ा 23,179 के आस-पास था।
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के सामने आए 25,833 मामले महामारी की शुरुआत से अब तक प्रतिदिन सामने आने वाली सर्वाधिक संख्या है। वहीं, मुंबई में भी एक दिन में सर्वाधिक 2,788 मामले सामने आए।
Maharashtra reports 25,833 new #COVID19 cases, 12,764 discharges and 58 deaths in the last 24 hours
Total cases: 23,96,340
Total discharges: 21,75,565
Active cases: 1,66,353
Death toll: 53,138 pic.twitter.com/wFrIFtp73T— ANI (@ANI) March 18, 2021
वहीं मध्य प्रदेश की बात की जाए तो यहां भी कोरोना के मामले बढ़े हैं। बीते 24 घंटों की बात की जाए तो राज्य में कुल 917 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 500 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं और एक मरीज की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 6,032 तक पहुंच गई है।
Madhya Pradesh reports 917 new #COVID19 cases, 500 recoveries, and one death today
Total cases: 2,71,957
Total recoveries: 2,62,031
Death toll: 3,894
Active cases: 6,032 pic.twitter.com/eaGOuaVoqU— ANI (@ANI) March 18, 2021







