इन दिनो बी टाउन में दो नाम खूब चर्चाओं में हैं. पहला नाम है कियारा आडवाणी(Kiara Advani) का और दूसरा नाम है सिद्धार्थ मल्होत्रा(siddharth malhotra) का. दिलचस्प बात ये है कि दोनों नाम साथ साथ लिए जा रहे हैं. यानि ख़बरें है कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है. दोनों का एक साथ लंच पर स्पॉट होना, कई इवेंट में साथ पहुंचना लोगों के कान तो खड़े कर ही रहा था कि अब हाल ही में एक इंटरव्यू में कियारा आडवाणी ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसे सुनकर अंदाज़ा लगा पाना मुश्किल नहीं होगा कि वो किसे डेट कर रही हैं. 

क्या वाकई रिलेशनशिप में हैं दोनों?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हाल ही में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कियारा से पूछा गया कि वो लास्ट कब डेट पर गई थीं तो इसका जो जवाब अभिनेत्री ने दिया वो चर्चाओं में आ गया है. कियारा ने कहा कि वो आखिरी बार इसी साल डेट पर गई थीं. अब कियारा का बस इतना ही कहना था लेकिन अब अंदाज़ा लगाने वाले लगा रहे हैं. 

कुछ महीनों से सिद्धार्थ मल्होत्रा से जुड़ रहा है नाम

साल की शुरुआत में कियारा और सिद्धार्थ एक साथ लंच पर स्पॉट किए गए थे. तभी से दोनों के अफेयर के चर्चे खूब हो रहे हैं. इसके बाद दोनों साथ में करण जौहर की पार्टी में आए. देर रात इन्हें एक ही गाड़ी में स्पॉट किया गया. वहीं मीडिया को देख कर कियारा उस वक्त हैरान रह गई थीं जब उन्हें सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर के बाहर क्लिक किया गया. हालांकि दोनों में से किसी ने भी मीडिया से अब तक इसके बारे में बात नहीं की है. दोनों ने इन खबरों पर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन अब इस इंटरव्यू के बाद लोगों को लगने लगा है कि वाकई दोनों रिलेशन हैं, खैर ये सच है या नहीं ये तो कियार और सिद्धार्थ ही जाने. 

ये भी पढ़ेंः मोह मोह के धागे: ऐसे तैयार हुआ था ये सुपरहिट गाना, सिंगर ने की थी कई दिनों तक कड़ी मेहनत



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here