देश की सबसे बड़ी निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने कोरोना संकट के समय लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉक्टरों और नर्सों को किराये में 25 प्रतिशत तक रियायत देने की घोषणा की है। एयरलाइन ने गुरुवार को बताया कि इसके लिए उसने ‘टफ कुकी’ नाम से अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत 31 दिसंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक कराने वाले डॉक्टर और नर्स किराया में 25 फीसदी तक की छूट पा सकेंगे। चेकइन के समय उन्हें अपना अस्पताल का पहचान पत्र दिखाना होगा। 

 

उनकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए चेकइन के समय उन्हें एक ‘कुकी टिन’ दिया जायेगा, बोर्डिंग गेट पर उनके नाम की उद्घोषणा करते हुये स्वागत किया जायेगा और विमान में दिये जाने वाले पीपीई किट पर ‘टफ कुकी’ का स्टीकर होगा। विमान के अंदर भी उनके नाम की उद्घोषणा कर उनका स्वागत किया जायेगा1 

टफ़ कुकी कैंपेन के तहत 25% का डिस्काउंट लेने के लिए इंडिगो की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक करना होगा। ये छूट 1 जुलाई से लागू कर दी गई है। छह महीने की ये छूट 31 दिसंबर तक जारी रहेगी। इंडिगो एयर लाइंस के पास 262 एयर क्राफ़्ट्स हैं. इस साल के पहले तीन महीनों में इंडिगो ने 62 डोमेस्टिक और 24 इंटरनेशनल 1,674 उड़ानें पूरी की थीं।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here