बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला इन दिनों फिल्मों से दूर अपने फॉर्म हाउस पर समय बीता रही हैं। हालांकि वो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के बीच हमेशा एक्टिव रहती हैं। उन्होंने फिर से कुछ फोटो शेयर की हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। प्लेटफार्म के जरिए बेबाकी से अपनी राय रखने वाली जूही चावला ने  पढ़े-लिखे लोगों पर निशाना साधा है। 

 दरअसल, जूही चावला ट्विटर पर प्लास्टिक में की गई पैक सब्जियों के तीन डिब्बों की एक तस्वीर साझा की। इसे शेयर करते हुए उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “और इस तरह मेरी सब्जियों की घर पर डिलिवरी हुई है… प्लास्टिक में डूबी हुई। पढ़े-लिखे लोग इस धरती पर सबसे ज्यादा गंदगी मचा रहे हैं। अब हंसूं या रोऊं पता नहीं।

बॉयफ्रेंड की डेथ एनिवर्सरी पर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने लिखा यह इमोशनल मैसेज

जूही चावला ने  जो फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है उसपर फैन्स इस पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।  लॉकडाउन के दौरान किसानों की मदद के लिए आगे आई थीं। जूही के पास मुंबई के बाहरी इलाके में एक खानदानी खेत है, जहां विशेषज्ञों की एक टीम जैविक खेती करती हैष। जूही ने अब इस मौसम में चावल उगाने के लिए भूमिहीन किसानों के लिए इसे खोल दिया है। इससे पहले जूही चावला ने अपने खेत की फोटो शेयर कर लिखा “ये देखो…मेरा नया काम, मेथी, कोठमीर और टमाटर उगा रही हूं। अभी देखते हैं क्या होता है।” जूही चावला की वायरल हुई  तस्वीरों में देखा जा सकता गया था कि वह कैसे खुद ही अपने खेतों में काम कर रही हैं। 

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर संजय लीला भंसाली से पूछताछ करेगी पुलिस

बता दें जूही चावला ने 1986 में ‘सल्तनत’ के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उसके बाद फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ ने उन्हें मशहूर कर दिया। साल 1984 में जूही चावला ने मिस इंडिया का खिताब जीता था। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here