प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैं। आज पीएम मोदी ने ‘आजादी का अमृत महोत्‍सव’ कार्यक्रम के तहत आयोजित तीन दिवसीय ‘न्‍यू अर्बन इंडिया’ कॉन्‍क्‍लेव का शुभारंभ किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना योजना का भी जिक्र किया। आज हम आपको इस स्वनिधि योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया , पात्रता ,दस्तावेज़ आदि प्रदान करने जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: UP में पीएम आवास योजना का लाभ पाने वालों को यह होम वर्क दे गए पीएम नरेंद्र मोदी

ठेले, खोमचे वालों के लिए शुरू की गई गई प्रधानमंत्री स्‍वनिधि योजना (प्रधानमंत्री स्‍ट्रीट वेंडर्स आत्‍मनिर्भर निधि) के अंतर्गत पहले चरण में कुल 4631613 आवेदनों में से 27,76,753 आवेदनों को अबतक मंजूरी दी गई है।  मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत 10,000 रुपये तक के लोन का तोहफा दिया था। ऐसे लोग यह लोन देशभर में फैले 3.8 लाख साझा सेवा केन्द्रों (सीएससी) केन्द्रों के जरिये ले सकते हैं। इसके बावजूद अगर आपको लोन मिलने में कोई दिक्कत हो रही है तो आपका मोबाइल फोन मिनटों में आपकी इस दिक्कत को दूर कर सकता है।  

 

यह ऐप मिनटों में दिलाएगा 10000 का लोन

पीएम स्वनिधि मोबाइल ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है । पीएम स्वनिधि मोबाइल ऐप को शुरू करने का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लोन अप्लाई करने के प्रोसेस को आसान बनाना है।  इस ऐप के जरिये लोन देने वाली संस्थाओं के फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों जैसे बैंकिंग प्रतिनिधि (बीसी) और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) या माइक्रो-फाइनेंस संस्थानों (MFI) के एजेंटों के जरिये स्ट्रीट वेंडर्स तक आसानी से लोन सुविधा को पहुंचाया जा सकेगा।

सब्सिडी सीधे लोन लेने वाले के खाते में 

पीएम स्वनिधि मोबाइल ऐप के जरिये स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी कागजी कार्रवाई के माइक्रो-क्रेडिट सुविधाओं के जरिये आसानी से लोन दिया जा सकेगा। मंत्रालय की ओर इस स्कीम के तहत वेब पोर्टल की शुरूआत 29 जून, 2020 को की गई। इस ऐप में पीएम स्वनिधि के वेब पोर्टल के जैसी ही सभी सुविधाएं हैं, जिसे आसान पोर्टेबिलिटी की सुविधा के साथ जोड़ा गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लिए वर्किंग कैपिटल लोन को एक साल में मासिक किस्‍तों में चुकाया जाना है। लोन को समय से चुकाने पर हर साल 7 फीसदी की दर से ब्याज सब्सिडी मिलेगी। ये सब्सिडी सीधे लोन लेने वाले के खाते में जाएगी।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत कौन कौन लोन देता है

  • शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक
  • रीजनल रूरल बैंक्स
  • स्मॉल फाइनेंस बैंक
  • कोऑपरेटिव बैंक
  • नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनीज
  • माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशन
  • सेल्फ हेल्प ग्रुप बैंक्स
  • स्त्री निधि आदि

इस लोन को प्राप्त करने के लिए स्ट्रीट वेंडर के पास निगम द्वारा जारी किया गया पहचान पत्र होना अनिवार्य है पर यदि स्ट्रीट वेंडर्स पंजीकृत नहीं है तो भी वह स्वनिधि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन तथा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत प्राप्त हुए लोन को लाभार्थियों को 1 साल के अंदर आसान किस्तों में तथा कम ब्याज दर में अदा करना होगा।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here