कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चीनी सेना के भारतीय सीमा के अंदर घुसने के आरोपों का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने करारा जवाब दिया. पटना में रैली को संबोधित करने के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा, ‘ कांग्रेस हमारे सैनिकों की बहादुरी पर सवाल उठा रही है. यह कहा जा रहा है कि चीन ने 1200 वर्ग किमी जमीन पर कब्जा कर लिया है, अगर मैं एक खुलासा करूं तो उनके लिए चेहरा दिखाना मुश्किल होगा.’ वहीं, पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘मैं गृह मंत्री था, जब पुलवामा हमले में हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे. उन्होंने इसे चुनावों से पहले सहानुभूति पाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा रची गई साजिश बताया. हम ऐसी घृणित राजनीति करने की बजाय घर बैठना ठीक समझेंगे.’







